दुबग्गा में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म:घर में अकेली थी नाबालिग, ममेरा भाई गिरफ्तार; लहूलुहान हालत में मिली थी बच्ची

दुबग्गा में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म:घर में अकेली थी नाबालिग, ममेरा भाई गिरफ्तार; लहूलुहान हालत में मिली थी बच्ची

दुबग्गा इलाके में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके ममेरे भाई ने ही इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। शनिवार शाम जब परिजन घर लौटे, तो बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक, दुबग्गा में जॉगर्स पार्क के पास रहने वाली बच्ची घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला उसका ममेरा भाई कुंदन घर में घुस आया और बच्ची से दुष्कर्म किया। घटना के बाद कुंदन फरार हो गया। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। रविवार शाम पुलिस ने आरोपी कुंदन (23) को जॉगर्स पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है और सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शादीशुदा है और एक बेटी का पिता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *