दरभंगा में ऑटो सवार महिला के बैग से 50 हजार निकालकर 2 महिलाएं फरार हो गईं। पीड़िता की पहचान पकड़ी टोला निवासी किरण देवी के तौर पर हुई है। पति अरविंद कुमार शर्मा ने बहेड़ा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, किरण देवी अपने पति के साथ सकरी से ऑटो पर सवार होकर बेनीपुर आ रही थी। इसी दौरान राघोपुर के पास दो महिलाएं भी उसी ऑटो में सवार हो गईं। बेनीपुर पहुंचने पर जब दंपती ने बैग की जांच की, तो उसमें रखे 50 हजार रुपए गायब मिले। आशंका है कि ऑटो में सवार दोनों महिलाओं ने ही मौका देखकर बैग से रुपए निकाल लिए। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस जांच कर रही है। ऑटो ड्राइवर और घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ संदिग्ध महिलाओं के संबंध में भी पता लगाया जा रहा है। दरभंगा में ऑटो सवार महिला के बैग से 50 हजार निकालकर 2 महिलाएं फरार हो गईं। पीड़िता की पहचान पकड़ी टोला निवासी किरण देवी के तौर पर हुई है। पति अरविंद कुमार शर्मा ने बहेड़ा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, किरण देवी अपने पति के साथ सकरी से ऑटो पर सवार होकर बेनीपुर आ रही थी। इसी दौरान राघोपुर के पास दो महिलाएं भी उसी ऑटो में सवार हो गईं। बेनीपुर पहुंचने पर जब दंपती ने बैग की जांच की, तो उसमें रखे 50 हजार रुपए गायब मिले। आशंका है कि ऑटो में सवार दोनों महिलाओं ने ही मौका देखकर बैग से रुपए निकाल लिए। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस जांच कर रही है। ऑटो ड्राइवर और घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ संदिग्ध महिलाओं के संबंध में भी पता लगाया जा रहा है।

