मोतिहारी के सिकरिया फार्मेसी कॉलेज में विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्माकोविजिलेंस सप्ताह खत्म हुआ। इस दौरान छात्रों ने एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। वजन, बीपी और ब्लड शुगर चेक किया यह रैली मरीन ड्राइव से अटल पथ तक गई, जहां छात्रों ने लोगों को एंटीबायोटिक दवाओं के सही इस्तेमाल के बारे में बताया। मरीन ड्राइव पर मुफ्त स्वास्थ्य जांच कैंप भी लगा, जिसमें वजन, बीपी और ब्लड शुगर चेक किया गया। फार्मेसी में रोजगार के अवसरों पर बात सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार, संस्था के सचिव यमुना सिकरिया, डॉ. हीना चंद्रा और प्राचार्या डॉ. प्रीति दुबे ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। एसडीपीओ ने इस पहल की तारीफ की और फार्मेसी में रोजगार के अवसरों पर बात की। सचिव यमुना सिकरिया ने छात्रों को फार्मा क्लिनिक खोलकर समाज सेवा करने को कहा। प्राचार्या डॉ. प्रीति दुबे ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी को बधाई दी। मोतिहारी के सिकरिया फार्मेसी कॉलेज में विश्व फार्मेसी दिवस पर फार्माकोविजिलेंस सप्ताह खत्म हुआ। इस दौरान छात्रों ने एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। वजन, बीपी और ब्लड शुगर चेक किया यह रैली मरीन ड्राइव से अटल पथ तक गई, जहां छात्रों ने लोगों को एंटीबायोटिक दवाओं के सही इस्तेमाल के बारे में बताया। मरीन ड्राइव पर मुफ्त स्वास्थ्य जांच कैंप भी लगा, जिसमें वजन, बीपी और ब्लड शुगर चेक किया गया। फार्मेसी में रोजगार के अवसरों पर बात सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार, संस्था के सचिव यमुना सिकरिया, डॉ. हीना चंद्रा और प्राचार्या डॉ. प्रीति दुबे ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। एसडीपीओ ने इस पहल की तारीफ की और फार्मेसी में रोजगार के अवसरों पर बात की। सचिव यमुना सिकरिया ने छात्रों को फार्मा क्लिनिक खोलकर समाज सेवा करने को कहा। प्राचार्या डॉ. प्रीति दुबे ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी को बधाई दी।

