सीतामढ़ी शहर के गणेश सिनेमा रोड स्थित ऐतिहासिक चतुर्भुज स्थान मंदिर में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। मंदिर भवन का जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। छज्जा गिरते ही मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि जिस समय छज्जा गिरा, उसके नीचे कोई श्रद्धालु या राहगीर मौजूद नहीं था। इससे लोग बाल-बाल बच गए। लंबे समय से जर्जर है मंदिर का भवन स्थानीय लोगों के अनुसार, चतुर्भुज स्थान मंदिर का भवन काफी पुराना है। इसके कई हिस्से लंबे समय से जर्जर स्थिति में हैं। भवन की मरम्मत की जरूरत पहले भी उठती रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हो सकी है। छज्जा गिरने की घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। श्रद्धालुओं की आवाजाही से बड़ा खतरा मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जर्जर छज्जा किसी श्रद्धालु या राहगीर के ऊपर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने प्रशासन और मंदिर प्रबंधन से पूरे भवन का तत्काल निरीक्षण कराने और जर्जर हिस्सों की मरम्मत कराने की मांग की है। एसडीएम को दी गई घटना की जानकारी मंदिर प्रबंधन की ओर से घटना की जानकारी सदर एसडीएम आनंद कुमार को भी दी गई है। नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मंदिर भवन के जर्जर होने के कारण छज्जा भरभराकर गिर गया। उन्होंने कहा कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। सीतामढ़ी शहर के गणेश सिनेमा रोड स्थित ऐतिहासिक चतुर्भुज स्थान मंदिर में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। मंदिर भवन का जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। छज्जा गिरते ही मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि जिस समय छज्जा गिरा, उसके नीचे कोई श्रद्धालु या राहगीर मौजूद नहीं था। इससे लोग बाल-बाल बच गए। लंबे समय से जर्जर है मंदिर का भवन स्थानीय लोगों के अनुसार, चतुर्भुज स्थान मंदिर का भवन काफी पुराना है। इसके कई हिस्से लंबे समय से जर्जर स्थिति में हैं। भवन की मरम्मत की जरूरत पहले भी उठती रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हो सकी है। छज्जा गिरने की घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। श्रद्धालुओं की आवाजाही से बड़ा खतरा मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जर्जर छज्जा किसी श्रद्धालु या राहगीर के ऊपर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने प्रशासन और मंदिर प्रबंधन से पूरे भवन का तत्काल निरीक्षण कराने और जर्जर हिस्सों की मरम्मत कराने की मांग की है। एसडीएम को दी गई घटना की जानकारी मंदिर प्रबंधन की ओर से घटना की जानकारी सदर एसडीएम आनंद कुमार को भी दी गई है। नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मंदिर भवन के जर्जर होने के कारण छज्जा भरभराकर गिर गया। उन्होंने कहा कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया।

