गोरखपुर में भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने जलभराव पर नाराजगी जताते हुए वीडियो जारी किया। इसमें वार्ड नंबर 26 बेतियाहाता के पार्षद ने वीडियो जारी करके सांसद रवि किशन से बातचीत होने का दावा किया। पार्षद वीडियो के दौरान मोबाइल पर सांसद रवि किशन MP नाम से सेव नंबर पर कॉल करते हैं और मोहल्लों में भरे पानी पर नाराजगी जताते हैं। इस पर सांसद ने कहा- सब मशीन चालू बा’, सपा ज्वाइन कर लिए क्या। इस पर पार्षद ने जवाब दिया- कैसे बात कर रहे हैं। आपने क्या बसपा ज्वाइन कर ली है। अब पढ़िए पूरी बातचीत पार्षद ने कहा- शहर में पानी भरा है, फिर पंपिंग सेट क्यों नहीं चल रहे? वायरल ऑडियो में पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी सांसद रवि किशन से कहते हैं कि शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसके बावजूद कई स्थानों पर पंपिंग सेट नहीं चलाए जा रहे हैं। उन्होंने सांसद से फील्ड में निकलकर स्थिति देखने और अधिकारियों से जवाब लेने की बात कही। पार्षद ने कहा कि स्थानीय जनता और व्यापारी परेशान हैं। लोगों का हजारों-लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। उन्होंने तरकुलानी रेगुलेटर और पाम पैराडाइज के मोटर का भी जिक्र किया। पार्षद बोले- चलिए मेरे साथ, मौके पर जाकर देखते हैं बातचीत के दौरान पार्षद ने सांसद से कहा कि अगर जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए सभी मोटर और पंपिंग सेट चल रहे हैं तो मौके पर चलकर स्थिति देखी जाए। उन्होंने सांसद को अपने साथ फील्ड में चलने की बात भी कही। इसके जवाब में सांसद रवि किशन ने कहा कि वह पहले से ही फील्ड में हैं और अधिकारियों से बातचीत कर चुके हैं। सांसद बोले- पार्षद जी, मैं फील्ड में ही हूं ऑडियो में सांसद रवि किशन कहते सुनाई दे रहे हैं- अरे पार्षद जी, मैं फील्ड में ही हूं, निकला हूं। मैं फील्ड में ही हूं। अधिकारियों से बातचीत किया है। पता चला है कि सभी जगह पर मोटर चलाए जा रहे हैं। इस पर पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने कहा कि अगर सभी मोटर और रेगुलेटर चालू होते तो 14 साल बाद भी वार्डों में इस तरह जलभराव की स्थिति नहीं होती। सांसद ने कहा- ‘का पार्षद जी, किसको सुना रहे हैं आप…’ बातचीत के दौरान दोनों के बीच बहस कुछ तीखी हो गई। सांसद रवि किशन ने पार्षद से कहा, “का पार्षद जी, किसको सुना रहे हैं आप… ब्राह्मण देवता, सुनिए देवता… आप सपा ज्वाइन कर लिए हैं क्या?” इस पर पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने भी जवाब देते हुए कहा- मैं नहीं ज्वाइन किया हूं, लग रहा है आप बसपा ज्वाइन कर लिए हैं। क्या हम सवाल भी नहीं पूछ सकते? सांसद बोले- सभी रेगुलेटर चालू हैं, जल्द दूर होगी समस्या बातचीत के अंत में सांसद रवि किशन ने कहा कि अधिकारियों से बातचीत किया हूं, सभी रेगुलेटर चालू हैं। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। सांसद से मिलने पहुंचे पार्षद इस बातचीत के बाद पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी सांसद रवि किशन से मिलने भी पहुंचे। बताया जा रहा है कि जिस समय सांसद जलभराव वाले इलाकों का जायजा लेने के लिए फील्ड में निकले थे, उसी दौरान पार्षद भी उनके मिलने पहुंचे। पार्षद ने नौका विहार पहुंचकर एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि सांसद जी मैं आ गया लेकिन आप यहां नहीं दिख रहे हैं। अब जानिए कौन हैं भाजपा के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी विश्वजीत त्रिपाठी गोरखपुर नगर निगम में वार्ड 26 बेतियाहाता से पार्षद हैं। पहले वह सपा में थे। वह 2022 और उसके पहले 2017 में सपा से भी पार्षद बन चुके हैं। वर्ष 2023 में वह सपा की सीट से ही चुनाव लड़कर जीतने के बाद सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। जनता से जुड़े मुद्दे पर हमेशा सदन में आवाज उठाते हैं। मांग नहीं पूरा होने पर धरने पर भी बैठ जाते हैं। विश्वजीत त्रिपाठी भाजपा में शामिल होने के बाद भी अपने बागी तेवर के लिए जाने जाते हैं। सदन में कई बार वह अपनी मांग को लेकर जमीन पर भी बैठे हुए नजर आते हैं। ————————- यह खबर भी पढ़ें योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से की मुलाकात, नितिन नवीन से भी मिलेंगे, राज्यसभा चुनाव पर चर्चा की संभावना सीएम योगी दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम ने उन्हें भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की। सूत्रों के मुताबिक, सीएम ने यूपी में होने वाले पीएम के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। सीएम यूपी में आने वाले दिनों में जिन परियोजनाओं का पीएम के हाथों उद्घाटन और शिलान्यास होना है, उनकी लिस्ट भी लेकर पहुंचे थे। पढ़िए पूरी खबर

