बारां के कस्बाथाना क्षेत्र में एनएच-27 पर शाहिया तलाई के पास देर रात हादसा हुआ। गुजरात से कानपुर जा रहा टायरों से भरा एक ट्रक गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ और ड्राइवर सुरक्षित बचा। कानीपुर निवासी ड्राइवर इकबाल ने बताया कि अचानक गाय सड़क पर आने से वह ट्रक संभाल नहीं पाया। उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई। सूचना पर एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन से पलटे ट्रक को हटाया। हादसे के कारण हाईवे पर ट्रैफिक रुक गया, जिसे बाद में एक तरफा किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में आवारा पशुओं और तेज रफ्तार के कारण अक्सर हादसे होते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा के सही इंतजाम करने और आवारा पशुओं को हटाने की मांग की है।

