बांसवाड़ा में पर्युषण महापर्व का समापन, शोभायात्रा निकली:शहर में कई मार्गो से गुजरा जुलूस, बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए

बांसवाड़ा में पर्युषण महापर्व का समापन, शोभायात्रा निकली:शहर में कई मार्गो से गुजरा जुलूस, बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए

दिगंबर जैन समाज की ओर से आयोजित पर्युषण महापर्व का शनिवार को शहर में हर्षोल्लास के साथ भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर शहर की कॉमर्शियल कॉलोनी स्थित अनन्तनाथ भगवान मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। ​शोभायात्रा कॉमर्शियल कॉलोनी से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कस्टम चौराहा क्षेत्र पहुंची। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा के मार्ग में समाज के युवाओं और महिलाओं ने हर्षोल्लास पूर्वक डांडिया रास किया, जिसने पूरे आयोजन में चार चांद लगा दिए। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा वापस अनन्तनाथ भगवान मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ भगवान की महाआरती उतारी गई। ​आत्मशुद्धि और संयम का महापर्व ​पर्युषण महापर्व जैन धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है, जो आत्मशुद्धि, तप और संयम का प्रतीक है। महापर्व के इन दिनों में जैन अनुयायियों ने उपवास, विशेष प्रार्थना, सामायिक और धर्म-चर्चा में अपना समय व्यतीत किया। समापन समारोह के दौरान पूरा शहर जैन धर्म के रंग में रंगा नजर आया। ​प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति ​इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में जैन समाज के प्रमुख पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर कॉमर्शियल कॉलोनी के अध्यक्ष दिनेश वखारीया, दिपेश गांधी, प्रणाम शाह, प्रशाल शाह, राजा सेठ, निलेश सेठ, नगिन शाह, सुमतीलाल शाह, जितेन्द्र सेठ, पिनल जैन और नवयुवक मंडल अध्यक्ष जितेश जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के अन्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *