काको में सूफी महोत्सव का आयोजन:निजामी ब्रदर्स ने कव्वाली की प्रस्तुति दी, देश-विदेश के साथ स्थानीय कलाकारों को भी मिला मंच

काको में सूफी महोत्सव का आयोजन:निजामी ब्रदर्स ने कव्वाली की प्रस्तुति दी, देश-विदेश के साथ स्थानीय कलाकारों को भी मिला मंच

जहानाबाद के काको में शुक्रवार शाम सूफी महोत्सव-2026 का आयोजन हुआ। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने हजरत बीबी कमाल की दरगाह परिसर और मध्य विद्यालय के खेल मैदान में इसे आयोजित किया। कार्यक्रम में सूफी संगीत, कव्वाली और लोक कला का संगम देखने को मिला। महोत्सव का मुख्य आकर्षण विश्वप्रसिद्ध निजामी ब्रदर्स की कव्वाली रही। उनकी प्रस्तुति पर दर्शक देर तक झूमते रहे। प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान, विधायक ऋतुराज कुमार, राहुल शर्मा, पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार और जिला पदाधिकारी छिरिंग वाई. भूटिया समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। इस महोत्सव में बाहरी कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिला। करीब 200 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिससे जिले की स्थानीय कला और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिला। कार्यक्रम देर शाम तक चला, जिसमें लोगों ने सूफी संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। जहानाबाद के काको में शुक्रवार शाम सूफी महोत्सव-2026 का आयोजन हुआ। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने हजरत बीबी कमाल की दरगाह परिसर और मध्य विद्यालय के खेल मैदान में इसे आयोजित किया। कार्यक्रम में सूफी संगीत, कव्वाली और लोक कला का संगम देखने को मिला। महोत्सव का मुख्य आकर्षण विश्वप्रसिद्ध निजामी ब्रदर्स की कव्वाली रही। उनकी प्रस्तुति पर दर्शक देर तक झूमते रहे। प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान, विधायक ऋतुराज कुमार, राहुल शर्मा, पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार और जिला पदाधिकारी छिरिंग वाई. भूटिया समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। इस महोत्सव में बाहरी कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिला। करीब 200 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिससे जिले की स्थानीय कला और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिला। कार्यक्रम देर शाम तक चला, जिसमें लोगों ने सूफी संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *