उमरिया; 3 दिन में बारिश का आंकड़ा 50 इंच चार:नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, तापमान 24.6 डिग्री; बारिश के बाद स्कूलों में छुट्टी

उमरिया; 3 दिन में बारिश का आंकड़ा 50 इंच चार:नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, तापमान 24.6 डिग्री; बारिश के बाद स्कूलों में छुट्टी

उमरिया जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से आवाजाही पर असर पड़ा। 26 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों में छुट्टी घोषित की। तापमान में भी गिरावट आई है। 25 सितंबर को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार बारिश और धूप न निकलने से खरीफ फसलों, खासकर दलहन-तिलहन और धान पर असर पड़ा है। बन्ना नाला उफान में आवागमन बंद
जिले के चंदिया-बिलासपुर मार्ग में स्थित बन्ना नाला उफान में है, जिससे मार्ग में आवागमन बंद है। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात है। भू-संसाधन प्रबंधन विभाग की 26 सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार, मानसून सीजन में अब तक 1284.5 मिमी यानी 50.57 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 2.71 इंच ज्यादा है। 26 सितंबर को जिले में औसतन 3.36 इंच बारिश हुई। चंदिया में सर्वाधिक 3.88 इंच और बांधवगढ़ में 3.77 इंच बारिश दर्ज की गई। सीजन में बांधवगढ़ में 57.88 इंच और मानपुर में 51.85 इंच बारिश हुई। जोहिला डैम के चार गेट खुले जिले के संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के चार गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। दो-दो मीटर चार गेट खोला गया है। संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के अधिकारी मनोज त्रिपाठी ने बताया कि गेट की निगरानी की जा रही है चार गेट खोले गए हैं।
डीएफओ कार्यालय के सामने गिरा पेड़
जिला मुख्यालय के डीएफओ कार्यालय के सामने पेड़ सड़क पर गिर गया, जिसके बाद आवागमन बाधित है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *