भीलवाड़ा में 2 युवक मोबाइल टावर पर चढ़े:त्रिशूल महादेव मंदिर से चोरी प्रतिमा बरामद करने की मांग; समझाइश में जुटा प्रशासन

भीलवाड़ा में 2 युवक मोबाइल टावर पर चढ़े:त्रिशूल महादेव मंदिर से चोरी प्रतिमा बरामद करने की मांग; समझाइश में जुटा प्रशासन

भीलवाड़ा के नंगा जी का खेड़ा गांव से भोलेनाथ की प्रतिमा चोरी होने के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं होने से नाराज शनिवार को दो युवक नेशनल हाईवे-48 पर आपलियास चौराहे के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गए और विरोध-प्रदर्शन करने लगे। मामला गुलाबपुरा थाना क्षेत्र का है। मूर्ति नहीं मिलने तक नीचे नहीं उतरेंगे जानकारी के अनुसार, अभिषेक वैष्णव और सुरेश जाट दोनों शनिवार सुबह टंकी पर चढ़ गए। दोनों युवकों का कहना है कि जब तक भोलेनाथ की चोरी हुई मूर्तियां वापस नहीं आएगी तब तक वो नीचे नहीं उतरेंगे। सूचना मिलने के बाद आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और युवकों से समझाइश कर नीचे उतरने के प्रयास शुरू किए। दो महीने पहले हुई थी चोरी दरअसल, गांव के त्रिशूल महादेव मंदिर से 60 दिन पहले भोलेनाथ की प्रतिमा चोरी हो गई थी। इसे लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिमा चोरी होने के बाद अब तक पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। इस मामले में जल्द कार्रवाई होनी चाहिए और चोरी की गई प्रतिमा बरामद करनी चाहिए। सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। दोनों युवकों से समझाइश की जा रही है। फिलहाल दोनों युवक टावर पर चढ़े हुए हैं। देखिए PHOTOS…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *