नारनौल में किसान के कुएं से 100 फीट केबल चोरी:केबल वहीं छीलकर रबड़ हटाई, तांबे की तार निकालकर ले गए चोर

नारनौल में किसान के कुएं से 100 फीट केबल चोरी:केबल वहीं छीलकर रबड़ हटाई, तांबे की तार निकालकर ले गए चोर

हरियाणा के नारनौल क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। अब धौलेड़ा गांव में एक किसान के ट्यूबवेल से करीब 100 फीट केबल चोरी होने का मामला आया है। चोरों ने पहले कुएं पर बने कमरे का दरवाजा तोड़ा और इसके बाद मोटर से ट्यूबवेल तक लगी केबल काटकर ले गए। किसान के अनुसार चोरों ने केबल को मौके पर ही छीलकर उसमें से तांबे की तार निकाली और रबड़ वहीं छोड़ गए। आज सुबह लगी जानकारी किसान वेदपाल ने बताया कि वह शनिवार सुबह अपने ट्यूबवेल पर पहुंचा था। वहां पहुंचने पर उसे चोरी की जानकारी मिली। उसने देखा कि कुएं पर बने कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि मोटर से ट्यूबवेल तक लगी करीब 100 फीट लंबी केबल गायब है। तांबा निकालकर ले गया वेदपाल के अनुसार चोरों ने केबल काटने के बाद उसे वहीं बैठकर छीला। केबल के अंदर से रबड़ हटाकर केवल तांबे की तार निकालकर अपने साथ ले गए। बाकी सामान मौके पर ही छोड़ दिया। चोरी के कारण किसान को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। आए दिन हो रही चोरी किसान ने बताया कि उसने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। वारदात के तरीके से अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने पहले ट्यूबवेल की रेकी की होगी और इसके बाद मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में बने ट्यूबवेलों पर आए दिन चोरी का खतरा बना रहता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *