आगरा में पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव और प्रदूषण रहित प्रतिमा विसर्जन के प्रति जागरूकता के लिए सेव द एनवायरनमेंट की राज्य इकाई ने अभियान चलाया। कुलदीपिका सिंह मेमोरियल पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत राज्य इकाई की प्रमुख सुचेता हम्बीर सिंह और हम्बीर सुचेता सिंह ने लोगों को ईको फ्रेंडली प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रेरित किया। भगवान गणेश की प्रतिमाओं की अंतिम विदाई के दौरान गांव रायपुर स्थित यमुना नदी के विसर्जन घाट पर सेव द एनवायरनमेंट के कार्यकर्ताओं ने लोगों से प्लास्टिक, पॉलीथिन, बोतल, कांच, कपड़े और अन्य अघुलनशील सामग्री अलग से एकत्रित कराई। पूर्व में यमुना किनारे विसर्जित की गई करीब 250 किलोग्राम अघुलनशील सामग्री भी स्वच्छता अभियान के तहत जुटाई गई। जलीय जीवों को नुकसान से बचाने की अपील कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्लास्टिक, रस्सी, कपड़े और प्लास्टिक की मालाओं में उलझने से जलीय जीवों को नुकसान पहुंचता है। ऐसी सामग्री नदी के प्रवाह को भी प्रभावित कर सकती है। लोगों से प्रदूषण रहित और ईको फ्रेंडली प्रतिमाओं का ही विसर्जन करने की अपील की गई।

