ADG ने मुजफ्फरपुर में SSP-SDPO कार्यालय का निरीक्षण किया:लंबित फाइलों की समीक्षा की, अपराध रोकने के दिए निर्देश

ADG ने मुजफ्फरपुर में SSP-SDPO कार्यालय का निरीक्षण किया:लंबित फाइलों की समीक्षा की, अपराध रोकने के दिए निर्देश

बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मुजफ्फरपुर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराध रोकने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में अपर महानिदेशक (एडीजी) नैय्यर हसनैन खान मुजफ्फरपुर पहुंचे। उन्होंने एसएसपी कार्यालय में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की जांच पर जोर दिया गया। बैठक के बाद एडीजी खान ने पश्चिमी अनुमंडल डीएसपी और सरैया एसडीपीओ कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने आपराधिक मामलों की फाइलें देखीं। लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने और अपराधियों पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। मीडिया से बात करते हुए एडीजी खान ने बताया कि यह समीक्षा और निरीक्षण पुलिस मुख्यालय के सख्त निर्देशों पर हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई करने को कहा। एडीजी ने चेतावनी दी कि जिले में कोई भी अपराध बर्दाश्त नहीं होगा। जमीन विवाद, हत्या, लूट, डकैती या महिला उत्पीड़न के मामलों में पुलिस तेजी से और निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही उन्होंने लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि वैसे पुलिस पदाधिकारियों को विशेष रूप से चिह्नित किया जा रहा है, जो अपने कर्तव्यों के निर्वहन में कोताही बरत रहे हैं या कार्य करने में असमर्थता दिखा रहे हैं। विभाग का यह सख्त और साफ निर्देश है कि जनता की सुरक्षा में लापरवाही या ढिलाई बरतने वाले किसी भी अधिकारी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे पदाधिकारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ जल्द ही कड़ी दंडात्मक और अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जिले में आम नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना बनी रहे। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मुजफ्फरपुर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराध रोकने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में अपर महानिदेशक (एडीजी) नैय्यर हसनैन खान मुजफ्फरपुर पहुंचे। उन्होंने एसएसपी कार्यालय में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की जांच पर जोर दिया गया। बैठक के बाद एडीजी खान ने पश्चिमी अनुमंडल डीएसपी और सरैया एसडीपीओ कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने आपराधिक मामलों की फाइलें देखीं। लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने और अपराधियों पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। मीडिया से बात करते हुए एडीजी खान ने बताया कि यह समीक्षा और निरीक्षण पुलिस मुख्यालय के सख्त निर्देशों पर हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई करने को कहा। एडीजी ने चेतावनी दी कि जिले में कोई भी अपराध बर्दाश्त नहीं होगा। जमीन विवाद, हत्या, लूट, डकैती या महिला उत्पीड़न के मामलों में पुलिस तेजी से और निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही उन्होंने लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि वैसे पुलिस पदाधिकारियों को विशेष रूप से चिह्नित किया जा रहा है, जो अपने कर्तव्यों के निर्वहन में कोताही बरत रहे हैं या कार्य करने में असमर्थता दिखा रहे हैं। विभाग का यह सख्त और साफ निर्देश है कि जनता की सुरक्षा में लापरवाही या ढिलाई बरतने वाले किसी भी अधिकारी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे पदाधिकारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ जल्द ही कड़ी दंडात्मक और अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जिले में आम नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना बनी रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *