जमुई पीड़िता की तस्वीर लीक मामले में मीसा का आरोप:बोलीं-पुलिस ने CM के खिलाफ आवेदन नहीं लिया; श्याम रजक बोले-संवेदना नहीं, सिर्फ TRP बढ़ाने की कोशिश

जमुई पीड़िता की तस्वीर लीक मामले में मीसा का आरोप:बोलीं-पुलिस ने CM के खिलाफ आवेदन नहीं लिया; श्याम रजक बोले-संवेदना नहीं, सिर्फ TRP बढ़ाने की कोशिश

पटना में जमुई की नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किए जाने का मामला और तूल पकड़ता दिख रहा है। RJD सांसद मीसा भारती शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज कराने सचिवालय थाना पहुंचीं। करीब 5-6 घंटे थाने में रहने के बाद उन्होंने पुलिस पर आवेदन नहीं लेने का आरोप लगाया और अपना आवेदन फाड़ दिया। वहीं, JDU विधायक श्याम रजक ने मीसा भारती और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘इन लोगों को घटनाओं की संवेदना नहीं है, इनका उद्देश्य सिर्फ TRP बढ़ाना है।’ मीसा बोलीं- 6 घंटे थाने में बैठी, FIR दर्ज नहीं हुई मीसा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट से जमुई पीड़ित परिवार की तस्वीर सार्वजनिक की गई, जो उनके अनुसार POCSO एक्ट का उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह सांसद के रूप में कई घंटे सचिवालय थाने में बैठी रहीं, लेकिन उनकी FIR दर्ज नहीं की गई। मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई के लिए अब मीसा भारती ने कोर्ट जाने की बात भी उन्होंने कही। पुलिस बोली- मीसा के आवेदन पर भी कार्रवाई होगी सचिवालय DSP अनु कुमारी ने कहा कि घटना को लेकर पुलिस के बयान पर पहले ही प्राथमिक दर्ज हो चुकी है और उस मामले में अनुसंधान शुरू हो गया है। मीसा भारती ने जो आवेदन दिया है, उस पर भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों को एकत्र करने के बाद विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। DSP ने मीसा का आवेदन नहीं लेने के आरोप पर कहा कि पुलिस पहले ही FIR दर्ज कर चुकी थी। मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय के कर्मचारी सागर प्रसाद के खिलाफ FIR दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। श्याम रजक बोले- घटनाओं की संवेदना नहीं, TRP बढ़ाना उद्देश्य JDU विधायक श्याम रजक ने मीसा भारती और विपक्षी नेताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि इन लोगों को इन घटनाओं की संवेदना नहीं है। उनका उद्देश्य सिर्फ अपनी TRP बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि ये लोग जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं नहीं उठाते। उन्होंने मीसा के बयान को संस्कारहीन और संवेदनहीन बताया। बोले- सरकार किसी का पक्ष नहीं लेती श्याम रजक ने कहा कि सरकार न किसी का पक्ष लेती है और न किसी को बचाती है। जो सही है, उस पर पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2005 के बाद बिहार में अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की नीति रही है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि अपराधी गरीब हो या अमीर, अपराधी सिर्फ अपराधी होता है और उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। श्याम रजक के मुताबिक, जिस तरह कार्रवाई शुरू हुई है, उससे अपराधियों में कानून का डर पैदा हुआ है और अपराध करने वाले को कानून के शिकंजे से बचने का मौका नहीं मिलेगा। पटना में जमुई की नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किए जाने का मामला और तूल पकड़ता दिख रहा है। RJD सांसद मीसा भारती शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज कराने सचिवालय थाना पहुंचीं। करीब 5-6 घंटे थाने में रहने के बाद उन्होंने पुलिस पर आवेदन नहीं लेने का आरोप लगाया और अपना आवेदन फाड़ दिया। वहीं, JDU विधायक श्याम रजक ने मीसा भारती और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘इन लोगों को घटनाओं की संवेदना नहीं है, इनका उद्देश्य सिर्फ TRP बढ़ाना है।’ मीसा बोलीं- 6 घंटे थाने में बैठी, FIR दर्ज नहीं हुई मीसा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट से जमुई पीड़ित परिवार की तस्वीर सार्वजनिक की गई, जो उनके अनुसार POCSO एक्ट का उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह सांसद के रूप में कई घंटे सचिवालय थाने में बैठी रहीं, लेकिन उनकी FIR दर्ज नहीं की गई। मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई के लिए अब मीसा भारती ने कोर्ट जाने की बात भी उन्होंने कही। पुलिस बोली- मीसा के आवेदन पर भी कार्रवाई होगी सचिवालय DSP अनु कुमारी ने कहा कि घटना को लेकर पुलिस के बयान पर पहले ही प्राथमिक दर्ज हो चुकी है और उस मामले में अनुसंधान शुरू हो गया है। मीसा भारती ने जो आवेदन दिया है, उस पर भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों को एकत्र करने के बाद विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। DSP ने मीसा का आवेदन नहीं लेने के आरोप पर कहा कि पुलिस पहले ही FIR दर्ज कर चुकी थी। मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय के कर्मचारी सागर प्रसाद के खिलाफ FIR दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। श्याम रजक बोले- घटनाओं की संवेदना नहीं, TRP बढ़ाना उद्देश्य JDU विधायक श्याम रजक ने मीसा भारती और विपक्षी नेताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि इन लोगों को इन घटनाओं की संवेदना नहीं है। उनका उद्देश्य सिर्फ अपनी TRP बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि ये लोग जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं नहीं उठाते। उन्होंने मीसा के बयान को संस्कारहीन और संवेदनहीन बताया। बोले- सरकार किसी का पक्ष नहीं लेती श्याम रजक ने कहा कि सरकार न किसी का पक्ष लेती है और न किसी को बचाती है। जो सही है, उस पर पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2005 के बाद बिहार में अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की नीति रही है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि अपराधी गरीब हो या अमीर, अपराधी सिर्फ अपराधी होता है और उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। श्याम रजक के मुताबिक, जिस तरह कार्रवाई शुरू हुई है, उससे अपराधियों में कानून का डर पैदा हुआ है और अपराध करने वाले को कानून के शिकंजे से बचने का मौका नहीं मिलेगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *