Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने विचारों, कार्यों और स्थापित आदर्शों के माध्यम से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और ‘अंत्योदय’ (समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान) का मार्ग प्रशस्त किया। प्रदेश भाजपा मुख्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता उपाध्याय की जयंती पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में पार्टी ने ‘अंत्योदय’ की भावना को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री चौधरी और प्रदेश भाजपा के महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

‘अंत्योदय’ के प्रणेता उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए चौधरी ने कहा कि उनके दर्शन का मूल विचार यह था कि मानव की प्रगति का अर्थ उसके शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा-इन चारों पक्षों का विकास है। उन्होंने कहा कि उपाध्याय ने अपने विचारों, कार्यों और स्थापित आदर्शों के माध्यम से जनकल्याण के लिए सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और ‘अंत्योदय’ का मार्ग प्रशस्त किया। चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *