भोजपुर- पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से युवक की मौत:मजदूरी करने घर से निकला था, वापस लौटसे समय हुआ हादसा

भोजपुर- पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से युवक की मौत:मजदूरी करने घर से निकला था, वापस लौटसे समय हुआ हादसा

भोजपुर में पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। काम खत्म करके घर लौट रहे थे, इस दौरान हादसे के शिकार हो गए। मृतक की पहचान बघौर नारायणपुर गांव वार्ड नंबर 7 निवासी शिव शंकर राम के पुत्र अरविंद कुमार(37) के तौर पर हुई है। घटना अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र की है। भाई रविंदर कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह मजदूरी के लिए घर से निकला था। शाम में काम खत्म करने के बाद वह वापस घर लौट रहा था। रास्ते में पानी भरे गड्‌ढे में गिर गया। काफी देर बाद ग्रामीणों से सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचा। जब तक उन्हें पानी से बाहर निकाला, तब तक काफी देर हो चुकी थी। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक चार भाई-बहन में दूसरे स्थान पर था। परिवार में दो बहन अनीता देवी, सुनीता देवी और भाई रविंदर राम है। मां कौशल्या देवी की मौत कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। काम खत्म करके घर लौट रहे थे, इस दौरान हादसे के शिकार हो गए। मृतक की पहचान बघौर नारायणपुर गांव वार्ड नंबर 7 निवासी शिव शंकर राम के पुत्र अरविंद कुमार(37) के तौर पर हुई है। घटना अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र की है। भाई रविंदर कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह मजदूरी के लिए घर से निकला था। शाम में काम खत्म करने के बाद वह वापस घर लौट रहा था। रास्ते में पानी भरे गड्‌ढे में गिर गया। काफी देर बाद ग्रामीणों से सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचा। जब तक उन्हें पानी से बाहर निकाला, तब तक काफी देर हो चुकी थी। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक चार भाई-बहन में दूसरे स्थान पर था। परिवार में दो बहन अनीता देवी, सुनीता देवी और भाई रविंदर राम है। मां कौशल्या देवी की मौत कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *