बरेली में आज सभी स्कूल बंद, भारी बारिश का अलर्ट:फ्लैश फ्लड का भी खतरा, तापमान 23°C तक गिरने के आसार

बरेली में आज सभी स्कूल बंद, भारी बारिश का अलर्ट:फ्लैश फ्लड का भी खतरा, तापमान 23°C तक गिरने के आसार

बरेली में शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बारिश रातभर जारी रही। ठंडी हवाओं के साथ लगातार बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने शनिवार (26 सितंबर) को बरेली समेत तराई के जिलों में अत्यंत भारी बारिश (Exceptionally Heavy Rain) का अलर्ट जारी किया है। मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई समेत सभी बोर्ड के विद्यालयों पर यह आदेश लागू होगा। 30 सेमी से ज्यादा बारिश का अनुमान मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से उठा अवदाब उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ चुका है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बरेली, मुरादाबाद, देवीपाटन और लखनऊ मंडल के तराई इलाकों में कहीं-कहीं 30 सेंटीमीटर से ज्यादा अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। तेज हवाओं के साथ निचले और जलभराव वाले इलाकों में फ्लैश फ्लड का मध्यम खतरा भी जताया गया है। आज 23°C तक पहुंच सकता है तापमान बारिश के चलते बरेली के तापमान में भी गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28°C दर्ज किया गया था। शनिवार को यह करीब 23°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22°C के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना करीब 85% है। आगे ऐसा रहेगा मौसम

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *