Vande Mataram: रायपुर सहित 25000 से ज्यादा जगहों पर एकसाथ गाया गया वंदे मातरम्

Vande Mataram: रायपुर सहित 25000 से ज्यादा जगहों पर एकसाथ गाया गया वंदे मातरम्

Vande Mataram: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 25 सितंबर को राजधानी रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सामूहिक गायन कार्यक्रम में शामिल हुए।

सीएम साय ने कहा कि आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है। विद्या भारती के तत्वावधान में देशभर में 1 करोड़ से ज़्यादा छात्र-छात्राओं ने 25000 से ज़्यादा जगहों पर एकसाथ वंदे मातरम गाया है। आज हम भी इस अवसर का हिस्सा बनकर सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर है।

कार्यक्रम में माणिकलाल साहू ने कहा कि विद्या भारती के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में भी लगभग 1500 स्थानों पर 5 लाख लोगों ने इस आयोजन में सहभागिता की। इस मौके पर मां सरस्वती बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, भाजपा विधायक राजेश मूणत, राजीव लोचन महाराज, मयंक बैस, राघवेंद्र सिंह ठाकुर, अजय कुलश्रेष्ठ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, आचार्यगण, विद्यालय परिवार के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *