पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:परिसर खाली कराया, पुलिस-बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियां पहुंचीं; जांच की जा रही

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:परिसर खाली कराया, पुलिस-बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियां पहुंचीं; जांच की जा रही

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने हाईकोर्ट परिसर को खाली कराया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। PCR वाहन, दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें परिसर में जांच कर रही हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें हाईकोर्ट परिसर में संदिग्ध वस्तुओं और वाहनों की जांच कर रही हैं। फिलहाल जांच के दौरान पुलिस को परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। धमकी देने वाले व्यक्ति और कॉल के स्रोत के संबंध में अभी आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पहले भी कई सरकारी जगहों को मिल चुकी धमकी
चंडीगढ़ में इससे पहले भी स्कूल, पासपोर्ट ऑफिस और हाईकोर्ट को कई बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। चंडीगढ़ जिला अदालत को भी बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। इसके अलावा पंजाब सचिवालय और सेक्टर-43 बस स्टैंड को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इन सभी मामलों में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी, लेकिन जांच के दौरान वहां से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। कॉल के स्रोत की जांच जारी
धमकी भरी कॉल मिलने के बाद पुलिस कॉल के स्रोत और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे परिसर की जांच कर रही हैं और एहतियात के तौर पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *