दरभंगा शहर में गुरुवार को निर्माणाधीन एलिवेटेड सड़क के बीच हादसा हो गया। बेंता थाना के ठीक सामने पिलर नंबर-86 के पास एलिवेटेड सड़क निर्माण कार्य में लगी गाड़ी ने पैदल घर जा रहे टेंपो चालक को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को डीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पासवान टोला निवासी करीब 20 वर्षीय श्याम पासवान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि श्याम पासवान ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार को ऑटो खड़ा करने के बाद वह पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बेंता थाना के सामने एलिवेटेड सड़क निर्माण में लगी मसाला गाड़ी की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की चपेट में आने के बाद श्याम उसके नीचे आ गए और वाहन उनके शरीर के ऊपर से गुजर गया। निर्माण कार्य के कारण संकरी हुई सड़क
मृतक की बहन बबीता देवी ने बताया कि श्याम ही परिवार में कमाने वाला था। टेंपो चलाकर वह परिवार का भरण-पोषण करता था। श्याम की मौत से परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एलिवेटेड सड़क निर्माण के कारण शहर के कई हिस्सों में सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। इसी संकरी सड़क पर आम वाहनों के साथ निर्माण कार्य में लगी भारी गाड़ियों की आवाजाही हो रही है। इससे कई जगह जाम की स्थिति भी बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल के आसपास यातायात नियंत्रण, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस निर्माण कार्य में लगी मसाला गाड़ी और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। हादसे के कारणों के साथ-साथ निर्माण स्थल पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की भी जांच की जा रही है। पुलिस की जांच और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा शहर में गुरुवार को निर्माणाधीन एलिवेटेड सड़क के बीच हादसा हो गया। बेंता थाना के ठीक सामने पिलर नंबर-86 के पास एलिवेटेड सड़क निर्माण कार्य में लगी गाड़ी ने पैदल घर जा रहे टेंपो चालक को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को डीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पासवान टोला निवासी करीब 20 वर्षीय श्याम पासवान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि श्याम पासवान ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार को ऑटो खड़ा करने के बाद वह पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बेंता थाना के सामने एलिवेटेड सड़क निर्माण में लगी मसाला गाड़ी की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की चपेट में आने के बाद श्याम उसके नीचे आ गए और वाहन उनके शरीर के ऊपर से गुजर गया। निर्माण कार्य के कारण संकरी हुई सड़क
मृतक की बहन बबीता देवी ने बताया कि श्याम ही परिवार में कमाने वाला था। टेंपो चलाकर वह परिवार का भरण-पोषण करता था। श्याम की मौत से परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एलिवेटेड सड़क निर्माण के कारण शहर के कई हिस्सों में सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। इसी संकरी सड़क पर आम वाहनों के साथ निर्माण कार्य में लगी भारी गाड़ियों की आवाजाही हो रही है। इससे कई जगह जाम की स्थिति भी बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल के आसपास यातायात नियंत्रण, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस निर्माण कार्य में लगी मसाला गाड़ी और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। हादसे के कारणों के साथ-साथ निर्माण स्थल पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की भी जांच की जा रही है। पुलिस की जांच और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।