ऑनलाइन लोन ठगी के 2 आरोपी गिरफ्तार:नवादा में पुलिस ने 4 मोबाइल और फर्जी सिम बरामद किए

ऑनलाइन लोन ठगी के 2 आरोपी गिरफ्तार:नवादा में पुलिस ने 4 मोबाइल और फर्जी सिम बरामद किए

नवादा के वारिसलीगंज में पुलिस ने ऑनलाइन लोन ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वारिसलीगंज थाना पुलिस ने उनके पास से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक फर्जी सिम कार्ड बरामद किया है। यह कार्रवाई नवादा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक टीम बनाई थी। इसमें वारिसलीगंज थाना के पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं दोनों गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बलवापार (चकवाय) गांव से पश्चिम-उत्तर दिशा में स्थित जारन बगीचा के पास छापा मारा। यहीं से दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से चार एंड्रॉयड मोबाइल और एक फर्जी सिम मिला। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव कुमार (25 वर्ष) और नितीश कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है। गौरव चकवाय गांव का रहने वाला है, जिसके पिता का नाम सत्यनारायण राम है। नितीश मिर्जाबिघा गांव का निवासी है, जिसके पिता का नाम हारिका ठाकुर है। दोनों नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। लोन के नाम पर निजी जानकारी मांगते थे पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस और अन्य कंपनियों के नाम पर लोगों को ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देते थे। वे लोगों का भरोसा जीतने के लिए कभी बैंक मैनेजर तो कभी कंपनी का कर्मचारी बनकर बात करते थे। इसके बाद लोन के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और ई-मेल आईडी जैसी निजी जानकारी मांगते थे। वे प्रोसेसिंग फीस के नाम पर भी पैसे लेते थे। इस मामले में वारिसलीगंज थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। नवादा के वारिसलीगंज में पुलिस ने ऑनलाइन लोन ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वारिसलीगंज थाना पुलिस ने उनके पास से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक फर्जी सिम कार्ड बरामद किया है। यह कार्रवाई नवादा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक टीम बनाई थी। इसमें वारिसलीगंज थाना के पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं दोनों गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बलवापार (चकवाय) गांव से पश्चिम-उत्तर दिशा में स्थित जारन बगीचा के पास छापा मारा। यहीं से दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से चार एंड्रॉयड मोबाइल और एक फर्जी सिम मिला। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव कुमार (25 वर्ष) और नितीश कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है। गौरव चकवाय गांव का रहने वाला है, जिसके पिता का नाम सत्यनारायण राम है। नितीश मिर्जाबिघा गांव का निवासी है, जिसके पिता का नाम हारिका ठाकुर है। दोनों नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। लोन के नाम पर निजी जानकारी मांगते थे पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस और अन्य कंपनियों के नाम पर लोगों को ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देते थे। वे लोगों का भरोसा जीतने के लिए कभी बैंक मैनेजर तो कभी कंपनी का कर्मचारी बनकर बात करते थे। इसके बाद लोन के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और ई-मेल आईडी जैसी निजी जानकारी मांगते थे। वे प्रोसेसिंग फीस के नाम पर भी पैसे लेते थे। इस मामले में वारिसलीगंज थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *