लखीमपुर खीरी के भीखमपुर कस्बे में चल रहे गणेश उत्सव में बुधवार को थाना प्रभारी मितौली दिलीप कुमार दुबे पहुंचे। उन्होंने शिव मंदिर और काली माता मंदिर प्रांगण में स्थापित भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने गणेश पूजन और विसर्जन की तैयारियों की जानकारी ली और सभी से आपसी सौहार्द और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार में खल डालने वाले अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई समस्या हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस अवसर पर भीखमपुर चौकी प्रभारी उदयवीर यादव समेत पुलिस बल मौजूद रहा।

