गायघाट में ‘अभियान बसेरा’ शिविर में हंगामा:पावती न मिलने पर भड़के आवेदक, जनप्रतिनिधियों ने लगाया आवेदन कूड़े में फेंकने का आरोप

गायघाट में ‘अभियान बसेरा’ शिविर में हंगामा:पावती न मिलने पर भड़के आवेदक, जनप्रतिनिधियों ने लगाया आवेदन कूड़े में फेंकने का आरोप

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड में बुधवार को अभियान बसेरा शिविर में आवेदकों ने हंगामा कर दिया। आवेदकों को उनके आवेदन की पावती (रिसीविंग) नहीं मिली, जिससे वे नाराज थे। यह शिविर कमरथू पंचायत भवन पर लगाया गया था। कमरथू निवासी विश्वनाथ पासवान, मुकेश मंडल, सकिया देवी, बिजली देवी, भरपूरा निवासी गुड़िया देवी, किरण देवी, गंगिया देवी और सकड़वारा नूर निवासी रवीन्द्र पासवान समेत कई लोग आवेदन जमा करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि आवेदन लेने वाले कर्मी शुरुआत में शिविर से गायब थे। कुछ देर बाद कर्मी पहुंचे और आवेदन तो लिए, लेकिन किसी को पावती नहीं दी। आवेदकों ने जब पावती मांगी तो कर्मी ने बताया कि सीओ साहब ने पावती देने पर रोक लगा दी है। इससे नाराज होकर आवेदकों ने पंचायत भवन पर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें समझाकर शांत किया। पंचायत प्रतिनिधि मुकेश सिंह, नवीन सिंह और संतोष साह ने आरोप लगाया कि आवेदनों को बाद में कूड़े में फेंक दिया जाएगा, इसलिए आवेदकों को पावती नहीं दी गई है। इस संबंध में सीओ पुष्प राज ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड में बुधवार को अभियान बसेरा शिविर में आवेदकों ने हंगामा कर दिया। आवेदकों को उनके आवेदन की पावती (रिसीविंग) नहीं मिली, जिससे वे नाराज थे। यह शिविर कमरथू पंचायत भवन पर लगाया गया था। कमरथू निवासी विश्वनाथ पासवान, मुकेश मंडल, सकिया देवी, बिजली देवी, भरपूरा निवासी गुड़िया देवी, किरण देवी, गंगिया देवी और सकड़वारा नूर निवासी रवीन्द्र पासवान समेत कई लोग आवेदन जमा करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि आवेदन लेने वाले कर्मी शुरुआत में शिविर से गायब थे। कुछ देर बाद कर्मी पहुंचे और आवेदन तो लिए, लेकिन किसी को पावती नहीं दी। आवेदकों ने जब पावती मांगी तो कर्मी ने बताया कि सीओ साहब ने पावती देने पर रोक लगा दी है। इससे नाराज होकर आवेदकों ने पंचायत भवन पर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें समझाकर शांत किया। पंचायत प्रतिनिधि मुकेश सिंह, नवीन सिंह और संतोष साह ने आरोप लगाया कि आवेदनों को बाद में कूड़े में फेंक दिया जाएगा, इसलिए आवेदकों को पावती नहीं दी गई है। इस संबंध में सीओ पुष्प राज ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *