एशियन गेम्स 5वां दिन- रोशिबिना ने वुशु में सिल्वर दिलाया:रोइंग में सतनाम-सलमान को ब्रॉन्ज, 13 मेडल इवेंट में उतरेगा भारत

एशियन गेम्स 5वां दिन- रोशिबिना ने वुशु में सिल्वर दिलाया:रोइंग में सतनाम-सलमान को ब्रॉन्ज, 13 मेडल इवेंट में उतरेगा भारत

रोशिबिना देवी ने एशियन गेम्स के 5वें दिन गुरुवार को सिल्वर मेडल दिलाया। वे महिलाओं के 60kg सांडा इवेंट का फाइनल में चीन की झांग शियाओयू से 0-2 से हार गईं। यह रोशिबिना का एशियन गेम्स में लगातार तीसरा मेडल है। वे एशियाड में लगातार तीन मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला वुशु खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने 2018 जकार्ता में ब्रॉन्ज और 2023 हांगझोउ में सिल्वर जीता था। वहीं, रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने मेंस डबल्स स्कल इवेंट में 6:13.25 मिनट की टाइमिंग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। भारत अब तक 13 मेडल जीत चुका है। उसने 1 गोल्ड, 5 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज जीते थे। भारत मेडल टैली में 14वें स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *