100 से ज्यादा TB मरीजों को मिली न्यूट्रीशन किट:शेखपुरा के सदर अस्पताल में हुआ डिस्ट्रीब्यूट, सिविल सर्जन हुए शामिल

100 से ज्यादा TB मरीजों को मिली न्यूट्रीशन किट:शेखपुरा के सदर अस्पताल में हुआ डिस्ट्रीब्यूट, सिविल सर्जन हुए शामिल

शेखपुरा के सदर अस्पताल में मंगलवार को एक कार्यक्रम हुआ। इसमें 100 से ज्यादा टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी गई। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार, सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल और जदयू नेता प्रमोद चंद्रवंशी समेत कई लोग मौजूद थे। दवा के साथ पोषण और दूसरी जरूरी मदद दी पोषण किट महिला, पुरुष और बच्चों को दी गई। किट में अनाज, दवाइयां, साबुन और मरीजों के काम आने वाली दूसरी जरूरी चीजें थीं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पोषण किट देने का मकसद टीबी मरीजों को इलाज के दौरान सही पोषण और सुविधाएं देना है, ताकि वे जल्दी ठीक हो सकें। विभाग 2030 तक टीबी को पूरी तरह खत्म करने का अभियान चला रहा है। इसके तहत मरीजों को दवा के साथ पोषण और दूसरी जरूरी मदद दी जा रही है। स्पेशल कैंप लगाकर दी जा रही किट सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में टीबी मरीजों का मुफ्त इलाज और मुफ्त दवा मिलती है। सदर अस्पताल में पिछले कई महीनों से खास कैंप लगाकर टीबी मरीजों को पोषण किट दी जा रही है। कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार, मुरारी कुमार, नॉलेज कुमार, परितोष कुमार, भाजपा नेता शैलेश बिंद और विकास कुमार भी मौजूद थे। शेखपुरा के सदर अस्पताल में मंगलवार को एक कार्यक्रम हुआ। इसमें 100 से ज्यादा टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी गई। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार, सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल और जदयू नेता प्रमोद चंद्रवंशी समेत कई लोग मौजूद थे। दवा के साथ पोषण और दूसरी जरूरी मदद दी पोषण किट महिला, पुरुष और बच्चों को दी गई। किट में अनाज, दवाइयां, साबुन और मरीजों के काम आने वाली दूसरी जरूरी चीजें थीं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पोषण किट देने का मकसद टीबी मरीजों को इलाज के दौरान सही पोषण और सुविधाएं देना है, ताकि वे जल्दी ठीक हो सकें। विभाग 2030 तक टीबी को पूरी तरह खत्म करने का अभियान चला रहा है। इसके तहत मरीजों को दवा के साथ पोषण और दूसरी जरूरी मदद दी जा रही है। स्पेशल कैंप लगाकर दी जा रही किट सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में टीबी मरीजों का मुफ्त इलाज और मुफ्त दवा मिलती है। सदर अस्पताल में पिछले कई महीनों से खास कैंप लगाकर टीबी मरीजों को पोषण किट दी जा रही है। कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार, मुरारी कुमार, नॉलेज कुमार, परितोष कुमार, भाजपा नेता शैलेश बिंद और विकास कुमार भी मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *