PG परीक्षा में हंगामा, छात्रों ने किया बहिष्कार:शेखपुरा में व्यवस्था से नाराज छात्र, प्रिंसिपल बोले- ‘नकल रोकना हमारी जिम्मेदारी’

PG परीक्षा में हंगामा, छात्रों ने किया बहिष्कार:शेखपुरा में व्यवस्था से नाराज छात्र, प्रिंसिपल बोले- ‘नकल रोकना हमारी जिम्मेदारी’

शेखपुरा के बरबीघा स्थित श्री कृष्ण रामरुचि कॉलेज में मंगलवार को पीजी परीक्षा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था और शिक्षकों के रवैए से नाराज छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। छात्रों के हंगामे के बाद कॉलेज परिसर में अफरातफरी की स्थिति बन गई। मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन ने श्री कृष्ण रामरुचि कॉलेज को शेखपुरा शहर स्थित रामाधीन कॉलेज के पीजी छात्रों का परीक्षा केंद्र बनाया था। मंगलवार को परीक्षा शुरू होने के दौरान अचानक छात्र भड़क गए और परीक्षा देने से इनकार करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… शिक्षकों पर मारपीट-गाली-गलौज का आरोप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता आकाश कश्यप के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज प्रशासन और शिक्षकों के खिलाफ विरोध जताया। छात्रों का आरोप था कि परीक्षा के दौरान शिक्षकों की ओर से उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती है। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि रामाधीन कॉलेज के परीक्षार्थियों के साथ परीक्षा केंद्र पर जानबूझकर भेदभाव किया जा रहा है। छात्रों ने कहा कि इस तरह के व्यवहार को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्राचार्य ने आरोपों को किया खारिज वहीं, श्री कृष्ण रामरुचि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने छात्रों के सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर नकल रोकना कॉलेज प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है। नकल रोकने को लेकर सख्ती का दावा प्राचार्य के अनुसार, परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने और नकल पर रोक लगाने के लिए शिक्षक अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभा रहे थे। उनका कहना है कि नकल रोकने के कॉलेज के कड़े रुख से कुछ छात्र नाराज हो गए और उन्होंने विवाद खड़ा कर दिया। डॉ. संजय कुमार ने शिक्षकों पर लगाए गए मारपीट और गाली-गलौज के आरोपों को भी बेबुनियाद बताया। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि परीक्षा में नियमों का पालन कराने के दौरान छात्रों की ओर से विरोध किया गया। प्रशासन ने संभाला मोर्चा घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और कॉलेज के अधिकारी मौके की स्थिति संभालने में जुट गए। फिलहाल परीक्षा के बहिष्कार और छात्रों के आरोपों को लेकर दोनों पक्षों के दावों के बीच स्थिति स्पष्ट करने के लिए जांच की जरूरत है। शेखपुरा के बरबीघा स्थित श्री कृष्ण रामरुचि कॉलेज में मंगलवार को पीजी परीक्षा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था और शिक्षकों के रवैए से नाराज छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। छात्रों के हंगामे के बाद कॉलेज परिसर में अफरातफरी की स्थिति बन गई। मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन ने श्री कृष्ण रामरुचि कॉलेज को शेखपुरा शहर स्थित रामाधीन कॉलेज के पीजी छात्रों का परीक्षा केंद्र बनाया था। मंगलवार को परीक्षा शुरू होने के दौरान अचानक छात्र भड़क गए और परीक्षा देने से इनकार करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… शिक्षकों पर मारपीट-गाली-गलौज का आरोप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता आकाश कश्यप के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज प्रशासन और शिक्षकों के खिलाफ विरोध जताया। छात्रों का आरोप था कि परीक्षा के दौरान शिक्षकों की ओर से उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती है। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि रामाधीन कॉलेज के परीक्षार्थियों के साथ परीक्षा केंद्र पर जानबूझकर भेदभाव किया जा रहा है। छात्रों ने कहा कि इस तरह के व्यवहार को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्राचार्य ने आरोपों को किया खारिज वहीं, श्री कृष्ण रामरुचि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने छात्रों के सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर नकल रोकना कॉलेज प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है। नकल रोकने को लेकर सख्ती का दावा प्राचार्य के अनुसार, परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने और नकल पर रोक लगाने के लिए शिक्षक अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभा रहे थे। उनका कहना है कि नकल रोकने के कॉलेज के कड़े रुख से कुछ छात्र नाराज हो गए और उन्होंने विवाद खड़ा कर दिया। डॉ. संजय कुमार ने शिक्षकों पर लगाए गए मारपीट और गाली-गलौज के आरोपों को भी बेबुनियाद बताया। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि परीक्षा में नियमों का पालन कराने के दौरान छात्रों की ओर से विरोध किया गया। प्रशासन ने संभाला मोर्चा घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और कॉलेज के अधिकारी मौके की स्थिति संभालने में जुट गए। फिलहाल परीक्षा के बहिष्कार और छात्रों के आरोपों को लेकर दोनों पक्षों के दावों के बीच स्थिति स्पष्ट करने के लिए जांच की जरूरत है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *