कानपुर में कल्याणपुर विकासखंड के रमेल नगर ग्राम पंचायत में खाद्य प्रसंस्करण विभाग, कानपुर नगर की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन एफपीओ और स्वयं सहायता समूहों से जुड़े किसानों एवं महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में राजकुमारी, ग्राम प्रधान रामसजीवन, आईडीएफ की सुमन लता और आईआईटी कानपुर के राधेश्याम ने खाद्य प्रसंस्करण, निर्जलीकरण, सोलर ड्रायर, पैकिंग, लेबलिंग और विपणन की जानकारी साझा की। प्रतिभागियों को खाद्य कारोबार के लिए लाइसेंस प्रक्रिया और पीएमएफएमई सहित कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, आईआईटी कानपुर और नाबार्ड से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि स्वयं या समूह के माध्यम से व्यवसाय शुरू करने वाले लाभार्थियों को योजना के तहत 50 प्रतिशत तक सब्सिडी या अनुदान का प्रावधान है। कार्यक्रम के अंत में किसानों के सवालों के जवाब दिए गए। ग्राम प्रधान रामसजीवन ने प्रतिभागियों का आभार जताया और प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके साथ ही दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।

