गोरखनाथ मंदिर में ‘ज्ञान- यज्ञ’ में शामिल होंगे CM:श्रद्धांजलि समारोह के तहत शुरू होंगे विभिन्न कार्यक्रम, 30 सितंबर तक होगा आयोजन

गोरखनाथ मंदिर में ‘ज्ञान- यज्ञ’ में शामिल होंगे CM:श्रद्धांजलि समारोह के तहत शुरू होंगे विभिन्न कार्यक्रम, 30 सितंबर तक होगा आयोजन

गोरखनाथ मंदिर में शुरू होने वाले ‘संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान-यज्ञ’ में CM योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। बुधवार दोपहर दो बजे से प्रोग्राम की शुरुआत होगी। वृंदावन से आए स्वामी राजेंद्रदास देवाचार्य कथा सुनाएंगे। यह आयोजन ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर किया जा रहा है। उनकी याद में सात दिवसीय श्रद्धांजलि समारोह 24 से 30 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। जानिए 7 दिनों तक क्या- क्या आयोजन होंगे
सात दिनों तक चलने वाले समारोह में हर दिन अलग- अलग आयोजन किया जाएगा। जिसमें 24 सितंबर को समसामयिक विषयों पर सम्मेलन की शुरुआत होगी। उद्घाटन समारोह में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा का वर्तमान परिप्रेक्ष्य’ विषय पर प्रोग्राम कराया जाएगा। उसके बाद 25 सितम्बर को ‘नशा नाश का कारण है,’ विषय पर आयोजन होगा। 26 सितंबर को ‘लोकतंत्र की जननी है भारत’, प्रोग्राम के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपरा पर ध्यान केंद्रित करवाया जाएगा। 27 सितंबर को ‘संस्कृत और भारतीय संस्कृति, 28 सितंबर को ‘भारतीय संस्कृति और गो-सेवा’ विषयक सम्मेलन सम्पन्न होंगे। 29 सितंबर को युगपुरुष महंत दिग्विजयनाथ की और 30 सितंबर को राष्ट्रसंत महंत अवेद्यनाथ की श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी। इसी दौरान 29 और 30 सितंबर को अखंड मानस पाठ और भंडारे का आयोजन करवाया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *