एशियाड- मनु मेडल चूकीं, मीराबाई चानू का इवेंट जारी:शॉटगन शूटिंग में महिला और पुरुष टीमों ने ब्रॉन्ज दिलाए, सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा को ब्रॉन्ज

एशियाड- मनु मेडल चूकीं, मीराबाई चानू का इवेंट जारी:शॉटगन शूटिंग में महिला और पुरुष टीमों ने ब्रॉन्ज दिलाए, सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा को ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स में बुधवार को 3 मेडल जीते। इनमें से 2 मेडल शॉटगन शूटिंग के स्कीट इवेंट में आए। सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने ब्रॉन्ज जीता। बुधवार को रायजा ढिल्लों, परिनाज धालीवाल और माहेश्वरी चौहान की भारतीय टीम महिलाओं के इवेंट में 331 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। फिर पुरुष इवेंट में अनंतजीत सिंह नारुका, मैराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल ने शूट-ऑफ में कजाकिस्तान को हराकर ब्रॉन्ज जीता। हालांकि, मनु भाकर विमेंस 10 मीटर पिस्टल इवेंट में 5वें नंबर पर रहीं। इसी कैटेगरी के टीम इवेंट में भारत मामूली अंतर से मेडल नहीं जीत पाया। मनु ने फाइनल में 181.1 अंक हासिल किए। फिलहाल, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का का इवेंट जारी है। टाई होने के बावजूद भारत ब्रॉन्ज चूका एशियन गेम्स शूटिंग में इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन राउंड टीम इवेंट का मेडल राउंड भी होता है। भारत की तीनों खिलाड़ी मनु, ईशा और सुरुचि ने मिलकर कुल 1719 अंक हासिल किए। यह तीसरे नंबर पर रही वियतनाम की टीम के पॉइंट्स के बराबर हैं। इसके बावजूद भारत ब्रॉन्ज चूक गया। दो टीमों का स्कोर बराबर रहने पर ज्यादा परफेक्ट 10 की गिनती के आधार पर विजेता का फैसला होता है। वियतनाम की शूटर्स ने कुल 46 परफेक्ट 10 लगाए थे। वहीं भारतीय शूटर्स ने 44 परफेक्ट 10 ही लगाए। चीन ने 1735 अंकों के साथ गोल्ड और साउथ कोरिया ने 1730 पॉइंट्स के साथ सिल्वर जीता। चीन टॉप पर, भारत 8वें स्थान पर भारत एक गोल्ड, 4 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज के साथ मेडल टैली के 8वें स्थान पर है। वहीं, चीन 36 गोल्ड मेडल के साथ 60 मेडल के साथ पहले नंबर पर है। जापान 11 स्वर्ण के साथ नंबर-2 पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *