ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच जंग अभी भी खत्म नहीं हुई है और तनाव की स्थिति बनी हुई है। होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) पर भी दोनों देश आमने-सामने हैं। इसी बीच अब ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ (Mohammad Bagher Ghalibaf) ने एक बड़ी चेतावनी दे दी है।
ईरान कहीं भी कर सकता है मिसाइल अटैक
गालिबफ ने चेतावनी दी यही कि ईरान बिना किसी रोक-टोक के अपनी मर्ज़ी से कहीं भी मिसाइल अटैक कर सकता है। ईरानी संसद के स्पीकर ने साफ कर दिया है कि ईरान की मिसाइलें बिना किसी रोक-टोक के की किसी भी जगह को निशाना बना सकती हैं।
ईरान कभी नहीं टेकेगा घुटने
गालिबफ ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत के मुख्य वार्ताकारों में से एक है। उन्होंने कहा, “मौजूदा हाइब्रिड संघर्ष, जिसमें आर्थिक, सैन्य, कूटनीतिक और अन्य पहलू शामिल हैं, में ईरान कभी भी घुटने नहीं टेकेगा और न ही देश की प्रगति को रुकने देगा। ईरान पूरी ताकत के साथ किसी भी हमले का जवाब देगा, जैसा कि उसने अब तक किया है। ईरान ने हर मोर्चे पर दुश्मन को बेअसर कर दिया है।”
किसी भी आक्रामकता का दिया जाएगा जवाब
गालिबफ की यह चेतावनी ऐसे समय पर आई है जब ईरानी अधिकारी लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि अगर अमेरिका या इज़रायल की तरफ से कोई भी नई आक्रामकता की गई, तो उसका जवाब बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई से दिया जाएगा। ईरान की आईआरजीसी – इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC – Islamic Revolutionary Guard Corps) ने अलग से चेतावनी दी है कि अगर उनके देश पर और हमले हुए, तो नए हथियारों का इस्तेमाल किया जाएगा और नए लक्ष्यों को निशाना बनाया जाएगा।
ईरान नहीं करेगा सरेंडर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि ईरान को सरेंडर कर देना चाहिए, लेकिन ईरान साफ कर चुका है कि वो कभी भी सरेंडर नहीं करेगा। गालिबफ ने कुछ समय पहले ही ट्रंप की धमकियों के जवाब में साफ कर दिया था = कि ईरान कभी भी सरेंडर नहीं करेगा। गालिबफ ने कहा, “अगर अमेरिका शांति समझौते से पीछे हटकर फिर से युद्ध चाहता है तो हमारी सेना भी तैयार है। हमारी सेना ईरान की रक्षा के लिए पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। हम पूरी तरह से रक्षा के लिए तैयार रहेंगे और अमेरिका के खिलाफ मज़बूती से खड़े होकर ईरानी लोगों के अधिकारों की रक्षा करेंगे।”

