गोपालगंज जिले में मंगलवार सुबह से ही आसमान में थोड़े बादल छाए हुए हैं। बादलों के बावजूद सूरज की तेज किरणें और हवा में मौजूद नमी के कारण लोगों को तेज उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 8 बजे से ही सूरज के तेवर सख्त हैं, जिससे आने-जाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। जिले का अधिकतम तापमान 36°C तक जाने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास बना रहेगा। अधिक नमी और धूप के मिलकर असर के कारण शरीर पर गर्मी का असर लगभग 42°C से 44°C जैसा तेज गर्मी महसूस करा रहा है। 5 से 12 MM तक हो सकती बारिश मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर बाद और शाम के वक्त मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में गहरे काले बादल छाने और गरज के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश होने की ज्यादा संभावना 60 से 65 प्रतिशत है। पूरे जिले में औसतन 5 मिमी से 12 मिमी तक बारिश हो सकती है। सदर, थावे, मांझा और उचकागांव इन प्रखंडों में दोपहर बाद गरज के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। तापमान अधिक रहने से उमस बनी रहेगी। खुले मैदान में नहीं जाने की सलाह कटेया, भोरे और विजयीपुर के पश्चिमी हिस्से के इन प्रखंडों में बादलों की आवाजाही ज्यादा रहेगी। यहां 8 से 15 मिमी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बरौली, सिधवलिया और बैकुंठपुर के गंडक नदी से सटे पूर्वी प्रखंडों में आंशिक रूप से धूप खिलने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। कुचायकोट और हथुआ में भी दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ 5 से 10 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और बारिश के दौरान खुले मैदान या पेड़ के नीचे आश्रय न लेने की सलाह दी है। गोपालगंज जिले में मंगलवार सुबह से ही आसमान में थोड़े बादल छाए हुए हैं। बादलों के बावजूद सूरज की तेज किरणें और हवा में मौजूद नमी के कारण लोगों को तेज उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 8 बजे से ही सूरज के तेवर सख्त हैं, जिससे आने-जाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। जिले का अधिकतम तापमान 36°C तक जाने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास बना रहेगा। अधिक नमी और धूप के मिलकर असर के कारण शरीर पर गर्मी का असर लगभग 42°C से 44°C जैसा तेज गर्मी महसूस करा रहा है। 5 से 12 MM तक हो सकती बारिश मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर बाद और शाम के वक्त मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में गहरे काले बादल छाने और गरज के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश होने की ज्यादा संभावना 60 से 65 प्रतिशत है। पूरे जिले में औसतन 5 मिमी से 12 मिमी तक बारिश हो सकती है। सदर, थावे, मांझा और उचकागांव इन प्रखंडों में दोपहर बाद गरज के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। तापमान अधिक रहने से उमस बनी रहेगी। खुले मैदान में नहीं जाने की सलाह कटेया, भोरे और विजयीपुर के पश्चिमी हिस्से के इन प्रखंडों में बादलों की आवाजाही ज्यादा रहेगी। यहां 8 से 15 मिमी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बरौली, सिधवलिया और बैकुंठपुर के गंडक नदी से सटे पूर्वी प्रखंडों में आंशिक रूप से धूप खिलने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। कुचायकोट और हथुआ में भी दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ 5 से 10 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और बारिश के दौरान खुले मैदान या पेड़ के नीचे आश्रय न लेने की सलाह दी है।

