दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने सोमवार देर शाम भांडेर क्षेत्र के पंडोखर कंजरडेरा के पास कार्रवाई की। टीम ने मौके से 600 लीटर गुड़ लाहन बरामद कर सैंपल लेने के बाद नष्ट कराया। वहीं 48 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। मामले में आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत दो प्रकरण दर्ज किए गए हैं। यह कार्रवाई आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी अनिरुद्ध खानवलकर के नेतृत्व में टीम ने पंडोखर के कंजर डेरा के पास अज्ञात स्थान पर दबिश दी। विभाग के अनुसार जब्त और नष्ट की गई सामग्री की अनुमानित कीमत 99,600 रुपए है। विभाग ने बताया कि जहरीली शराब के खिलाफ यह अभियान जिले में लगातार जारी रहेगा।

