जालोर में उपसभापति-उपाध्यक्ष चुनाव आज:5 निकायों में होगी वोटिंग, नामांकन 11 बजे तक, शाम तक आएगा रिजल्ट

जालोर में उपसभापति-उपाध्यक्ष चुनाव आज:5 निकायों में होगी वोटिंग, नामांकन 11 बजे तक, शाम तक आएगा रिजल्ट

जालोर जिले की पांचों नगरीय निकायों में आज उपसभापति और उपाध्यक्ष पद के चुनाव होंगे। सभापति और अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद अब दूसरे प्रमुख पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया होगी। चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, बीजेपी और कांग्रेस ने भी अपने-अपने स्तर पर रणनीति बनाई है। 11 बजे तक नामांकन, 11:30 बजे होगी जांच
रिटर्निंग अधिकारी मनोज चौधरी ने बताया कि जालोर नगर परिषद के उपसभापति पद के निर्वाचन के लिए निर्वाचित सदस्यों की बैठक नगर परिषद सभाकक्ष में होगी। नामांकन पत्र सुबह 11 बजे तक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। उम्मीदवार दोपहर 2 बजे से पहले अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। एक से ज्यादा प्रत्याशी हुए तो ढाई बजे से मतदान
अगर एक से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहते हैं तो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान खत्म होते ही नगर परिषद सभाकक्ष में मतगणना होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। जालोर नगर परिषद के उपसभापति चुनाव में सभी 40 निर्वाचित पार्षद मतदान करेंगे। चार नगरपालिकाओं में BJP, जालोर में कांग्रेस का बोर्ड
एक दिन पहले सोमवार को हुए सभापति और अध्यक्ष पद के चुनाव में बीजेपी ने जिले की चार नगरपालिकाओं में बोर्ड बनाया, जबकि जिला मुख्यालय की जालोर नगर परिषद में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी बंशीलाल माली ने बीजेपी के जयसिंह को 6 वोट से हराया। माली को 23 और जयसिंह को 17 वोट मिले। भीनमाल में मनोज गुप्ता, सांचौर में पुरुषोत्तम दवे जीते
भीनमाल नगरपालिका में बीजेपी के मनोज गुप्ता ने 24 वोट हासिल कर प्रेमराज बोहरा को 8 वोट से हराया। सांचौर में बीजेपी प्रत्याशी पुरुषोत्तम दवे को 23 और कांग्रेस के जगदीश सारण को 12 वोट मिले। सायला में बीजेपी प्रत्याशी मोहनलाल मेघवाल ने 19 वोट लेकर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के भोलाराम को 6 वोट मिले। आहोर में BJP के सुरेश कुमार बागरेचा निर्विरोध अध्यक्ष
आहोर नगरपालिका में बीजेपी के सुरेश कुमार बागरेचा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। कांग्रेस प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह ने नामांकन वापसी के अंतिम दिन अपना पर्चा वापस ले लिया था। अब उपसभापति और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में राजनीतिक दलों की रणनीति के साथ पार्षदों के समर्थन पर नजर रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *