कोटा में आज 4 घंटे तक बंद रहेगी बिजली:नयापुरा, आकाशवाणी, कोटडी गुमानपुरा, सूरजपोल पुरानी सब्जी मंडी इलाकों में पावर कट

कोटा में आज 4 घंटे तक बंद रहेगी बिजली:नयापुरा, आकाशवाणी, कोटडी गुमानपुरा, सूरजपोल पुरानी सब्जी मंडी इलाकों में पावर कट

कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक: नयापुरा, आकाशवाणी कॉलोनी, न्यू आकाशवाणी कॉलोनी, सीवी गार्डन, राजेंद्र विहार, सरस्वती कॉलोनी, जेडीबी कॉलेज के आसपास, हाट बाजार, दूरदर्शन केन्द्र, स्टेडियम, तरणताल, बैडमिंटन हॉल इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: लालबुर्ज के आसपास का क्षेत्र, कैथूनी पोल, उज्जवल विहार, ग्रीन पाम इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 14:30 बजे तक: बल्लभबाड़ी, सेवन वंडर्स, संगम होटल गली के पास, कोटड़ी गुमानपुरा रोड, सिंधी कॉलोनी, आरपीएस कॉलोनी, सब्जीमंडी, घोसी मोहल्ला, राजीव गांधी कच्ची बस्ती, कोटड़ी चौराहा, कांग्रेस कार्यालय, सब्जी-मंडी, सिंधी कॉलोनी, रावतभाटा रोड, वल्लभ नगर, गर्ल्स स्कूल सिंधी कॉलोनी, हनुमान मंदिर दशहरा मैदान, आरपीएस कॉलोनी, साबरमती कॉलोनी, साबरमती हरिजन बस्ती, रामतलाई, राष्ट्रदूत कार्यालय, मोखापाड़ा, झाला हाउस, सूरजपोल, गुमानपुरा कैनाल रोड, कोलीपाडा, दशहरा मैदान, आरपीएस कॉलोनी, भूतेश्वर महादेव मंदिर, छोटा गाड़ीखाना, बिरला मेडिकल की गली, यू- मार्केट, मीट मार्केट, गुजराती समाज, साफिया स्कूल, पुरानी सब्जी मंडी, मोहन टॉकीज रोड, ज्वाला तोप फायर ब्रिगेड के आसपास, शिवाजी मार्केट और आसपास का क्षेत्र की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *