कुत्ते को बचाने में बाइक डिवाइडर से टकराई:कैमूर में युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर, बनारस रेफर

कुत्ते को बचाने में बाइक डिवाइडर से टकराई:कैमूर में युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर, बनारस रेफर

कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में कर्मनाशा के पास एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस गुजरात से एक शव लेकर झारखंड जा रही थी। हादसे के समय एंबुलेंस में चालक समेत पांच लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, कर्मनाशा के पास एंबुलेंस बेकाबू होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस में सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी फंसे लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेंस में पहले से था एक शव दुर्गावती थाना के सब-इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि एंबुलेंस में पहले से एक शव रखा हुआ था, जिसे गुजरात से झारखंड ले जाया जा रहा था। सड़क दुर्घटना में एक और व्यक्ति की मौत हुई है। चार घायलों को वाराणसी रेफर किया गया हादसे में घायल चार लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने हादसे में मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भभुआ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में कर्मनाशा के पास एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस गुजरात से एक शव लेकर झारखंड जा रही थी। हादसे के समय एंबुलेंस में चालक समेत पांच लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, कर्मनाशा के पास एंबुलेंस बेकाबू होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस में सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी फंसे लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेंस में पहले से था एक शव दुर्गावती थाना के सब-इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि एंबुलेंस में पहले से एक शव रखा हुआ था, जिसे गुजरात से झारखंड ले जाया जा रहा था। सड़क दुर्घटना में एक और व्यक्ति की मौत हुई है। चार घायलों को वाराणसी रेफर किया गया हादसे में घायल चार लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने हादसे में मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भभुआ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *