विनय बिहारी बोले- कम बोलिए तो वोट कटता है, ज्यादा बोलिए तो टिकट… और बहुत ज्यादा बोलिए तो गर्दन

विनय बिहारी बोले- कम बोलिए तो वोट कटता है, ज्यादा बोलिए तो टिकट… और बहुत ज्यादा बोलिए तो गर्दन

भास्कर न्यूज | बक्सर पश्चिम चंपारण के लौरिया से भाजपा विधायक विनय बिहारी ने अपने अंदाज में पार्टी, चुनावी राजनीति और विकास के मुद्दों पर कई टिप्पणियां कीं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा उनके लिए मंदिर की तरह है, लेकिन यदि कहीं गड़बड़ी दिखाई देती है तो जमीर की आवाज पर बोलना भी जरूरी है। उन्होंने चुनाव में होने वाले अत्यधिक खर्च पर कहा कि इसका असर पार्टी के फंड और क्षेत्र के विकास पर भी पड़ सकता है। उन्होंने कहा, “कम बोलिए तो वोट कटता है, ज्यादा बोलिए तो टिकट कटता है और बहुत ज्यादा बोलिए तो गर्दन कटती है।” उनका यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कम मतदान को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना था कि जब चुनाव में बड़ी संख्या में विधायक और मंत्री सक्रिय हों और इसके बावजूद मतदान का प्रतिशत करीब 34 प्रतिशत रहे, तो यह पार्टी के साथ-साथ देश के लिए भी विचार करने का विषय है। बातचीत के दौरान विनय बिहारी ने बक्सर के विकास का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बक्सर को भगवान राम की शिक्षा-स्थली बताते हुए सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जिले के विकास पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। विधायक के बयान में जहां पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का जिक्र था, वहीं उन्होंने व्यवस्था में दिखने वाली कमियों पर अपनी बात रखने को भी जरूरी बताया। भास्कर न्यूज | बक्सर पश्चिम चंपारण के लौरिया से भाजपा विधायक विनय बिहारी ने अपने अंदाज में पार्टी, चुनावी राजनीति और विकास के मुद्दों पर कई टिप्पणियां कीं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा उनके लिए मंदिर की तरह है, लेकिन यदि कहीं गड़बड़ी दिखाई देती है तो जमीर की आवाज पर बोलना भी जरूरी है। उन्होंने चुनाव में होने वाले अत्यधिक खर्च पर कहा कि इसका असर पार्टी के फंड और क्षेत्र के विकास पर भी पड़ सकता है। उन्होंने कहा, “कम बोलिए तो वोट कटता है, ज्यादा बोलिए तो टिकट कटता है और बहुत ज्यादा बोलिए तो गर्दन कटती है।” उनका यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कम मतदान को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना था कि जब चुनाव में बड़ी संख्या में विधायक और मंत्री सक्रिय हों और इसके बावजूद मतदान का प्रतिशत करीब 34 प्रतिशत रहे, तो यह पार्टी के साथ-साथ देश के लिए भी विचार करने का विषय है। बातचीत के दौरान विनय बिहारी ने बक्सर के विकास का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बक्सर को भगवान राम की शिक्षा-स्थली बताते हुए सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जिले के विकास पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। विधायक के बयान में जहां पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का जिक्र था, वहीं उन्होंने व्यवस्था में दिखने वाली कमियों पर अपनी बात रखने को भी जरूरी बताया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *