दरभंगा- बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:मोबाइल और बाइक की चाबी छीनने का आरोप, विरोध करने पर पैर में दागी बुलेट

दरभंगा- बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:मोबाइल और बाइक की चाबी छीनने का आरोप, विरोध करने पर पैर में दागी बुलेट

दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के तूमौल नयानगर स्थित कमला बांध चौक के समीप शनिवार देर रात बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली युवक के दाएं पैर में घुटने के नीचे लगी और आर-पार हो गई। घायल युवक की पहचान तूमौल नयानगर निवासी रामाकांत पासवान के 30 वर्षीय पुत्र नरेश पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन उसे घनश्यामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रविवार सुबह बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। फिलहाल नरेश का इलाज डीएमसीएच के सर्जिकल केयर यूनिट में चल रहा है। मेला देखकर घर लौट रहा था युवक परिजन के अनुसार, नरेश शनिवार देर रात गोढैल में विश्वकर्मा पूजा का मेला देखकर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। नयानगर चौक के समीप पहुंचने पर उसने बाइक रोककर मोबाइल फोन से घरवालों से बातचीत शुरू की। इसी दौरान पीछे से अपाचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि तीनों पहले नरेश से आगे निकल गए और कुछ दूरी पर जाकर बाइक वापस मोड़कर उसके पास लौट आए। आरोप है कि बदमाशों ने नरेश से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद एक बदमाश ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली। चाबी वापस मांगने को लेकर नरेश ने विरोध किया। इसी दौरान बदमाशों में से एक ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके दाएं पैर में घुटने के नीचे लगी और आर-पार हो गई। मेला से लौट रहे लोगों को देखकर भागे बदमाश गोली लगने के बाद नरेश ने पीछे से बाइक से मेला देखकर लौट रहे दो लोगों को देखा। उसने बदमाशों से कहा कि उसके लोग आ रहे हैं। इसके बाद तीनों बदमाश आपस में बातचीत करने लगे और नीले रंग की अपाचे बाइक से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने नरेश के परिजनों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए घनश्यामपुर सीएचसी ले गए। पैर में गोली के कुछ कण रहने की बात सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रविवार सुबह नरेश को डीएमसीएच रेफर कर दिया। डीएमसीएच पहुंचने पर उसे भर्ती कर सर्जिकल केयर यूनिट में इलाज शुरू किया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, गोली के कुछ कण घायल के पैर में रह गए हैं। उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा इन कणों को निकालने की बात कही गई है। बिजली मिस्त्री का काम कर परिवार चलाता है नरेश घायल नरेश पासवान शादीशुदा है और बिजली मिस्त्री का काम करता है। वह कभी-कभी चालक के रूप में भी काम करता है। इसी से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। घटना के बाद परिवार के सामने इलाज के खर्च के साथ रोजी-रोटी की चिंता भी खड़ी हो गई है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच करते हुए बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के तूमौल नयानगर स्थित कमला बांध चौक के समीप शनिवार देर रात बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली युवक के दाएं पैर में घुटने के नीचे लगी और आर-पार हो गई। घायल युवक की पहचान तूमौल नयानगर निवासी रामाकांत पासवान के 30 वर्षीय पुत्र नरेश पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन उसे घनश्यामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रविवार सुबह बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। फिलहाल नरेश का इलाज डीएमसीएच के सर्जिकल केयर यूनिट में चल रहा है। मेला देखकर घर लौट रहा था युवक परिजन के अनुसार, नरेश शनिवार देर रात गोढैल में विश्वकर्मा पूजा का मेला देखकर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। नयानगर चौक के समीप पहुंचने पर उसने बाइक रोककर मोबाइल फोन से घरवालों से बातचीत शुरू की। इसी दौरान पीछे से अपाचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि तीनों पहले नरेश से आगे निकल गए और कुछ दूरी पर जाकर बाइक वापस मोड़कर उसके पास लौट आए। आरोप है कि बदमाशों ने नरेश से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद एक बदमाश ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली। चाबी वापस मांगने को लेकर नरेश ने विरोध किया। इसी दौरान बदमाशों में से एक ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके दाएं पैर में घुटने के नीचे लगी और आर-पार हो गई। मेला से लौट रहे लोगों को देखकर भागे बदमाश गोली लगने के बाद नरेश ने पीछे से बाइक से मेला देखकर लौट रहे दो लोगों को देखा। उसने बदमाशों से कहा कि उसके लोग आ रहे हैं। इसके बाद तीनों बदमाश आपस में बातचीत करने लगे और नीले रंग की अपाचे बाइक से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने नरेश के परिजनों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए घनश्यामपुर सीएचसी ले गए। पैर में गोली के कुछ कण रहने की बात सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रविवार सुबह नरेश को डीएमसीएच रेफर कर दिया। डीएमसीएच पहुंचने पर उसे भर्ती कर सर्जिकल केयर यूनिट में इलाज शुरू किया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, गोली के कुछ कण घायल के पैर में रह गए हैं। उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा इन कणों को निकालने की बात कही गई है। बिजली मिस्त्री का काम कर परिवार चलाता है नरेश घायल नरेश पासवान शादीशुदा है और बिजली मिस्त्री का काम करता है। वह कभी-कभी चालक के रूप में भी काम करता है। इसी से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। घटना के बाद परिवार के सामने इलाज के खर्च के साथ रोजी-रोटी की चिंता भी खड़ी हो गई है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच करते हुए बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *