भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज 21 सितंबर को मेरठ आ रहे हैं। नितिन नवीन के मेरठ दौरे के चलते NH-58 पर भारी जाम रहेगा। वहीं मेरठ यातायात पुलिस ने जनता से आज NH-58 को इस्तेमाल न करने की अपील की है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी प्रेसनोट के अनुसार जनता आज NH-58 को बिना वजह इस्तेमाल न करे बल्कि वैकल्पिक रास्तों से निकले। वहीं हाईवे पर वीवीआईपी दौरे के चलते NH-58 पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। मोदीपुरम से कंकरखेड़ा, बागपत फ्लाईओवर पर न जाएं ट्रैफिक पुलिस ने मोदीपुरम फ्लाईओवर, कंकरखेड़ा फ्लाईओवर, रोहटा रोड फ्लाईओवर और बागपत रोड फ्लाईओवर से आने वाले वाहन चालकों को NH-58 का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है। दिल्ली-गाजियाबाद की तरफ से आने वाले वाहन चालकों के लिए भी यही सलाह है। यातायात पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है, ताकि वीवीआईपी दौरे के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था ठीक बनी रहे।

