जमुई-150 पदों पर भर्ती के लिए जॉब कैंप:21 सितंबर से प्रखंडवार होंगे; 10वीं-12वीं पास युवाओं को मौका, 13 हजार से 32 हजार रुपए तक वेतन

जमुई-150 पदों पर भर्ती के लिए जॉब कैंप:21 सितंबर से प्रखंडवार होंगे; 10वीं-12वीं पास युवाओं को मौका, 13 हजार से 32 हजार रुपए तक वेतन

जमुई जिले के युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग के जिला नियोजनालय ने जिले के सभी प्रखंडों में जॉब कैंप लगाने का फैसला किया है। इन कैंपों के जरिए SIS ट्रेनिंग सेंटर, चकाई में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और कैश कस्टोडियन के कुल 150 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला नियोजन पदाधिकारी ने 15 सितंबर को पत्र जारी कर प्रखंडवार जॉब कैंप की तारीखें जारी की हैं। 100 सिक्योरिटी गार्ड और 30 कैश कस्टोडियन की भर्ती कंपनी सिक्योरिटी गार्ड के 100, सुपरवाइजर के 20 और कैश कस्टोडियन के 30 पदों पर भर्ती करेगी। सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है। वहीं, सुपरवाइजर और कैश कस्टोडियन पद के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। ₹14 हजार से ₹32 हजार तक वेतन सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए 14 हजार से 32 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन निर्धारित है। सुपरवाइजर को 17 हजार से 24 हजार रुपए और कैश कस्टोडियन को 13 हजार से 19 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। जिला नियोजनालय के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और कैश कस्टोडियन पदों के लिए पूरे भारत में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी जिला नियोजनालय ने बताया कि जॉब कैंप में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए जिला नियोजनालय से संपर्क कर सकते हैं। जमुई जिले के युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग के जिला नियोजनालय ने जिले के सभी प्रखंडों में जॉब कैंप लगाने का फैसला किया है। इन कैंपों के जरिए SIS ट्रेनिंग सेंटर, चकाई में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और कैश कस्टोडियन के कुल 150 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला नियोजन पदाधिकारी ने 15 सितंबर को पत्र जारी कर प्रखंडवार जॉब कैंप की तारीखें जारी की हैं। 100 सिक्योरिटी गार्ड और 30 कैश कस्टोडियन की भर्ती कंपनी सिक्योरिटी गार्ड के 100, सुपरवाइजर के 20 और कैश कस्टोडियन के 30 पदों पर भर्ती करेगी। सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है। वहीं, सुपरवाइजर और कैश कस्टोडियन पद के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। ₹14 हजार से ₹32 हजार तक वेतन सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए 14 हजार से 32 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन निर्धारित है। सुपरवाइजर को 17 हजार से 24 हजार रुपए और कैश कस्टोडियन को 13 हजार से 19 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। जिला नियोजनालय के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और कैश कस्टोडियन पदों के लिए पूरे भारत में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी जिला नियोजनालय ने बताया कि जॉब कैंप में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए जिला नियोजनालय से संपर्क कर सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *