सीतामढ़ी के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मधुबनी बेलहिया गांव का 24 वर्षीय श्रीराम कुमार तमिलनाडु से घर लौटने के दौरान ट्रेन से लापता हो गया। 11 सितंबर को तमिलनाडु से ट्रेन से रवाना हुए श्रीराम से मुजफ्फरपुर स्टेशन के आसपास परिजनों की आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और परिवार से संपर्क पूरी तरह टूट गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… मुजफ्फरपुर के पास मिला मोबाइल परिजनों के अनुसार, श्रीराम के लापता होने के बाद रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी लेने के साथ ही अपने स्तर पर भी उसकी तलाश की गई। इसी दौरान मुजफ्फरपुर के पास उसका मोबाइल लावारिस हालत में मिला। मोबाइल मिलने के बावजूद श्रीराम का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। गांव में पहुंचते ही घर पर जुटने लगे लोग युवक के लापता होने की खबर गांव में फैलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण उसके घर पहुंच रहे हैं। परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान हैं। परिवार का कहना है कि श्रीराम के साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। पुलिस ने शुरू की तलाश मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी युवक की तलाश में जुट गई है। जीआरपी थानाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन दिया गया है। आवेदन को आगे की कार्रवाई के लिए मुजफ्फरपुर भेजा गया है। पुलिस अपने स्तर से भी मामले की जानकारी जुटा रही है परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से श्रीराम कुमार को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की है। सीतामढ़ी के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मधुबनी बेलहिया गांव का 24 वर्षीय श्रीराम कुमार तमिलनाडु से घर लौटने के दौरान ट्रेन से लापता हो गया। 11 सितंबर को तमिलनाडु से ट्रेन से रवाना हुए श्रीराम से मुजफ्फरपुर स्टेशन के आसपास परिजनों की आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और परिवार से संपर्क पूरी तरह टूट गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… मुजफ्फरपुर के पास मिला मोबाइल परिजनों के अनुसार, श्रीराम के लापता होने के बाद रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी लेने के साथ ही अपने स्तर पर भी उसकी तलाश की गई। इसी दौरान मुजफ्फरपुर के पास उसका मोबाइल लावारिस हालत में मिला। मोबाइल मिलने के बावजूद श्रीराम का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। गांव में पहुंचते ही घर पर जुटने लगे लोग युवक के लापता होने की खबर गांव में फैलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण उसके घर पहुंच रहे हैं। परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान हैं। परिवार का कहना है कि श्रीराम के साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। पुलिस ने शुरू की तलाश मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी युवक की तलाश में जुट गई है। जीआरपी थानाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन दिया गया है। आवेदन को आगे की कार्रवाई के लिए मुजफ्फरपुर भेजा गया है। पुलिस अपने स्तर से भी मामले की जानकारी जुटा रही है परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से श्रीराम कुमार को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की है।

