उन्नाव में चलती ट्रेन से कूदकर युवक ने दी जान:पत्नी और पांच साल की बेटी के साथ अहमदाबाद से देवरिया लौट रहा था

उन्नाव में चलती ट्रेन से कूदकर युवक ने दी जान:पत्नी और पांच साल की बेटी के साथ अहमदाबाद से देवरिया लौट रहा था

उन्नाव में रविवार दोपहर एक युवक ने चलती ट्रेन से कूदकर जान दे दी। वह पत्नी और पांच साल की बेटी के साथ अहमदाबाद से देवरिया लौट रहा था। युवक के अचानक ट्रेन से कूदने पर पत्नी की चीख-पुकार सुनकर यात्रियों में हलचल मच गई। गार्ड की सूचना पर ट्रेन को उन्नाव जंक्शन पर रोका गया। रेलवे पुलिस और सदर कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करोवन रेलवे क्रॉसिंग के पास कूदा युवक मृतक की पहचान देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के मुस्कापुर गांव निवासी सोनू राजभर (40), पुत्र उग्रसेन, के रूप में हुई है। वह गुजरात के अहमदाबाद में मजदूरी करता था। रविवार को वह पत्नी पूजा और पांच साल की बेटी के साथ अपने गांव लौट रहा था। तीनों जनसाधारण एक्सप्रेस में सवार थे। परिजनों और मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, ट्रेन जब उन्नाव क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी करोवन रेलवे क्रॉसिंग के पास सोनू अचानक चलती ट्रेन से कूद गया। गार्ड की सूचना पर उन्नाव जंक्शन पर रोकी गई ट्रेन घटना के बाद पूजा ने शोर मचाकर यात्रियों से मदद मांगी। गार्ड को जानकारी मिलने पर उन्होंने लोको पायलट से संपर्क किया। इसके बाद ट्रेन को उन्नाव जंक्शन पर रोका गया। पत्नी की सूचना पर रेलवे पुलिस और स्टेशन मास्टर ने सदर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मगरवारा चौकी प्रभारी रविशंकर पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आत्महत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। घटना के बाद पत्नी पूजा और उनकी पांच साल की बेटी परेशान थीं। परिवार अहमदाबाद से अपने गांव लौट रहा था, लेकिन रास्ते में हुई इस घटना से उनकी यात्रा दुखद हो गई। पुलिस के अनुसार, युवक के ट्रेन से कूदने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *