भारतीय फैंस के लिए गुड न्यूज, एशियन गेम्स का फाइनल खेले बिना ही चैंपियन बन सकता है भारत, जानें नियम

भारतीय फैंस के लिए गुड न्यूज, एशियन गेम्स का फाइनल खेले बिना ही चैंपियन बन सकता है भारत, जानें नियम

INDW vs SLW Final, Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट इवेंट में रविवार को सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय महिला टीम और बांग्‍लादेश महिला टीम के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने 114 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताबी मुकाबले में उसका सामना मंगलवार 22 सितंबर को श्रीलंका की टीम से होगा। अब टीम इंडिया की नजर एशिया कप 2026 की पुनरावृत्ति करने पर होगी। जहां हाल ही में उसने श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्‍जा किया था। इस टूर्नामेंट में वह अपने खिताब को बचाने के इरादे से ही उतरेगी, लेकिन अगर बारिश या अन्‍य किसी वजह से मैच रद्द होता है, तो भी उसका गोल्‍ड पक्‍का है। आइये आपको भी इसका नियम बताते हैं।

बांग्‍लादेश बनाम चीन मुकाबला चढ़ चुका है बारिश की भेंट

दरअसल, इन दिनों जापान का मौसम बहुत खराब चल रहा है। वहां कब बारिश हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। बारिश की वजह से इस इवेंट में एक मुकाबला बगैर गेंद फेंके रद्द भी हो चुका है, जो बांग्‍लादेश और चीन की महिला टीम के बीच 17 सितंबर को खेला जाना था। उस मैच के रद्द होने से चीन को बाहर का रास्‍ता देखना पड़ा था।

बारिश से रद्द हुआ मैच, तो कौन बनेगा विजेता

एशियन गेम्‍स में भारत बनाम श्रीलंका फाइनल मुकाबले पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। टूर्नामेंट के नियमानुसार, नॉकआउट मैचों के लिए कोई रिजर्व-डे नहीं है। ऐसे में अगर फाइनल मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होता है, तो भारतीय टीम को विजेता घोषित करते हुए गोल्‍ड मेडल से नवाजा जाएगा। ठीक उसी तरह, जिस तरह बांग्‍लादेश बनाम चीन का मुकाबला बारिश से धुलने के बाद बांग्‍लादेश की टीम को जीता घोषित किया गया था।

टॉप सीड वाली टीम के पक्ष में जाता है फैसला

बांग्‍लादेश महिला टीम की टी20 रैंकिंग चीन की महिला टीम से बेहतर थी, इ‍सलिए उसे जीता घोषित किया गया था। इसी तरह फाइनल मुकाबला अगर रद्द होता है, तो भारतीय महिला टीम को विजेता घोषित किया जाएगा, क्‍योंकि टीम इंडिया की टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग श्रीलंका से कहीं बेहतर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *