मुजफ्फरपुर के हजरत दाता कंबल शाह चिश्ती दरगाह शरीफ पर रविवार को चादरपोशी कार्यक्रम हुआ। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने चिश्ती दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाई। देश-राज्य में अमन-चैन, भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और सभी नागरिकों के कल्याण की दुआ मांगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मौके पर बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का मकसद समाज में एकता और समरसता का संदेश फैलाना था। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक भाजपा के जिला प्रवक्ता जुनैद खान थे। अध्यक्षता भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने की। बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता खास मेहमान के तौर पर मौजूद रहे। एकता का दिया संदेश बीजेपी के नेताओं ने कहा कि मुजफ्फरपुर की धरती गंगा-जमुनी तहजीब, भाईचारे और सामाजिक समरसता के लिए जानी जाती है। यह संस्कृति पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे आयोजनों से समाज के अलग-अलग वर्गों में विश्वास, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है। बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री समेते पार्टी के नेता रहे मौजूद दाता कंबल शाह मजार के सचिव तनवीर आलम ने पूरी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विधिवत इबादत और दुआएं कराई। जिसके बाद चादरपोशी की रस्म को विधि-विधान से संपन्न किया गया। इस क्षण में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सैयद अफरीदी रहमान भी प्रमुखता से शामिल रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविन्द्र प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, फेकु राम, जिला महामंत्री मनोज तिवारी, जिला मंत्री कृष्णा महतो, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. साकेत शुभम ठाकुर, कार्यालय मंत्री दिलीप कुमार, मोहम्मद निजाम सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मुजफ्फरपुर के हजरत दाता कंबल शाह चिश्ती दरगाह शरीफ पर रविवार को चादरपोशी कार्यक्रम हुआ। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने चिश्ती दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाई। देश-राज्य में अमन-चैन, भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और सभी नागरिकों के कल्याण की दुआ मांगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मौके पर बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का मकसद समाज में एकता और समरसता का संदेश फैलाना था। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक भाजपा के जिला प्रवक्ता जुनैद खान थे। अध्यक्षता भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने की। बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता खास मेहमान के तौर पर मौजूद रहे। एकता का दिया संदेश बीजेपी के नेताओं ने कहा कि मुजफ्फरपुर की धरती गंगा-जमुनी तहजीब, भाईचारे और सामाजिक समरसता के लिए जानी जाती है। यह संस्कृति पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे आयोजनों से समाज के अलग-अलग वर्गों में विश्वास, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है। बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री समेते पार्टी के नेता रहे मौजूद दाता कंबल शाह मजार के सचिव तनवीर आलम ने पूरी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विधिवत इबादत और दुआएं कराई। जिसके बाद चादरपोशी की रस्म को विधि-विधान से संपन्न किया गया। इस क्षण में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सैयद अफरीदी रहमान भी प्रमुखता से शामिल रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविन्द्र प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, फेकु राम, जिला महामंत्री मनोज तिवारी, जिला मंत्री कृष्णा महतो, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. साकेत शुभम ठाकुर, कार्यालय मंत्री दिलीप कुमार, मोहम्मद निजाम सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

