भिंड में बुढ़वा मंगल पर दंदरौआ धाम में उमड़ेगी भीड़:5 लाख श्रद्धालुओं का अनुमान; 5 पार्किंग में 7 हजार वाहन खड़े होंगे

भिंड में बुढ़वा मंगल पर दंदरौआ धाम में उमड़ेगी भीड़:5 लाख श्रद्धालुओं का अनुमान; 5 पार्किंग में 7 हजार वाहन खड़े होंगे

भिंड बुढ़वा मंगल पर दंदरौआ धाम में इस बार करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। धाम के आसपास 5 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां करीब 5 से 7 हजार वाहनों को खड़ा कराया जा सकेगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए करीब 200 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। मंदिर परिसर, प्रवेश-निकासी मार्ग, पार्किंग और प्रमुख संपर्क मार्गों पर पुलिस बल रहेगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दर्शन के प्रवेश और बाहर निकलने के रास्ते अलग रखे जाएंगे। आपात स्थिति के लिए डॉक्टर, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड धाम परिसर में मेडिकल टीम, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था रहेगी। मंदिर प्रबंधन और प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से संचालित करने की तैयारी की है। वीआईपी पार्किंग और विशिष्ट लोगों के आवागमन के लिए भी अलग व्यवस्था रहेगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित रूट और पार्किंग का ही इस्तेमाल करें। सड़क किनारे वाहन खड़ा करने से बचें और पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। पांच पार्किंग स्थलों पर खड़े होंगे वाहन दंदरौआ धाम के आसपास बनाए गए पार्किंग स्थलों पर रूट के हिसाब से वाहनों को खड़ा कराया जाएगा। बड़े वाहनों को धाम के नजदीक जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें निर्धारित पार्किंग पर रोककर श्रद्धालुओं को आगे पैदल या छोटे वाहनों से जाने की व्यवस्था रहेगी। दोपहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग बनाई गई है, ताकि बड़े और छोटे वाहनों के कारण जाम की स्थिति न बने। ग्वालियर की तरफ से आने वालों का रूट ग्वालियर की ओर से आने वाले चार पहिया और बड़े वाहनों को गुलाब गेट मोड़ से घमौरी गांव के पास रोका जाएगा। यहां पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। दोपहिया वाहन करीब एक किलोमीटर दूर महाराजजी के खेत में बनाए गए पार्किंग स्थल पर खड़े कराए जाएंगे। मेहगांव से आने वाले वाहन अमन मोड़ पर रुकेंगे मेहगांव की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को अमन मोड़ के पास रोका जाएगा। यहीं पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। यहां से वाहनों को आगे धाम की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। मौ की तरफ से आने वाले वाहन घमौरी में रुकेंगे मौ की ओर से आने वाले चार पहिया और बड़े वाहनों को घमौरी गांव के पास बनाए गए पार्किंग स्थल पर रोका जाएगा। यहां से श्रद्धालु निर्धारित रास्ते से दंदरौआ धाम पहुंचेंगे। बैरिकेडिंग से नियंत्रित होगा ट्रैफिक धाम की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों और चौराहों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। पार्किंग स्थलों से आगे बड़े वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पुलिसकर्मी प्रमुख मोड़ों और प्रवेश मार्गों पर तैनात रहकर वाहनों को निर्धारित दिशा में भेजेंगे। प्रशासन ने बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ आने वाले श्रद्धालुओं से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। भीड़ के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस या प्रशासन की टीम को तुरंत सूचना देने को कहा गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *