दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वाहनों पर पथराव:झाबुआ बॉडर पर BJP नेता समेत 6 वाहन क्षतिग्रस्त; एनएचएआई ने की पुष्टि

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वाहनों पर पथराव:झाबुआ बॉडर पर BJP नेता समेत 6 वाहन क्षतिग्रस्त; एनएचएआई ने की पुष्टि

झाबुआ जिले की सीमा में शनिवार रात दिल्ली-मुंबई आठ लेन एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात बदमाशों ने गुजर रहे वाहनों पर पथराव कर दिया। हमले में भाजपा नेता सोनू यादव के वाहन समेत आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है। कुछ यात्रियों के घायल होने की भी बात सामने आई है। घटना के बाद वाहन चालकों और यात्रियों में डर का माहौल बन गया। चलते वाहनों पर अचानक बरसाए पत्थर बताया जा रहा है कि शनिवार रात झाबुआ क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे वाहनों पर अचानक पत्थर फेंके गए। हमले की चपेट में कई वाहन आए। कुछ वाहनों के शीशे टूट गए। यात्रियों ने किसी तरह वाहनों को आगे बढ़ाया और सुरक्षित स्थान की ओर पहुंचे। ऑपरेशन करवाकर लौट रहे मरीज भी फंसे पथराव की चपेट में ऐसे वाहन भी आए, जिनमें गुजरात से ऑपरेशन करवाकर लौट रहे मरीज और उनके परिजन सवार थे। परिवार के साथ यात्रा कर रहे लोगों के वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। पथराव के बाद वाहन चालक अपने वाहनों को लेकर आगे बढ़े और अब कई वाहन धामनोद टोल प्लाजा पर खड़े बताए जा रहे हैं। एनएचएआई रतलाम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप पाटीदार ने घटना की पुष्टि की है। उनके अनुसार टीमरवानी से करीब 15 किलोमीटर दूर झाबुआ क्षेत्र में यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि रतलाम से पुलिस बल मौके के लिए रवाना किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। मामले में पुलिस जांच कर रही घटना को लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद पथराव की जगह, क्षतिग्रस्त वाहनों और घायलों की स्थिति की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। घटना के पीछे कौन लोग थे और पथराव क्यों किया गया, इसकी जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *