आईपीएस गौतम राय बने बिजनौर के नए एसपी ग्रामीण:प्रकाश कुमार का कानपुर तबादला, एक साल से थे तैनात

आईपीएस गौतम राय बने बिजनौर के नए एसपी ग्रामीण:प्रकाश कुमार का कानपुर तबादला, एक साल से थे तैनात

पुलिस विभाग में फेरबदल के बाद शासन ने बिजनौर में तैनात आईपीएस गौतम राय को जिले का नया एसपी ग्रामीण बनाया है। वहीं, बिजनौर के एसपी ग्रामीण प्रकाश कुमार का तबादला कानपुर नगर के अपर उपायुक्त के पद पर किया गया है। प्रकाश कुमार करीब एक साल से बिजनौर में एसपी ग्रामीण के पद पर तैनात थे। उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था के मामलों की जिम्मेदारी संभाली। अधिकारियों, पुलिसकर्मियों के साथ ही आम लोगों से बातचीत के दौरान उनके अच्छे व्यवहार की चर्चा रहती थी। ग्रामीण इलाकों से जुड़े मामलों में वह मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से जानकारी लेते रहे।
अब उनके स्थान पर बिजनौर में तैनात यातायात और पुलिस लाइन एसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे आईपीएस गौतम राय को एसपी ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यभार संभालने के बाद जिले के ग्रामीण इलाकों में पुलिसिंग की जिम्मेदारी उनके पास होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *