संभल में राधाष्टमी पर गणपति उत्सव मनाया गया:250 से ज्यादा पंडाल सजे, 50 में भंडारे और 200 से अधिक में पूजन हुआ

संभल में राधाष्टमी पर गणपति उत्सव मनाया गया:250 से ज्यादा पंडाल सजे, 50 में भंडारे और 200 से अधिक में पूजन हुआ

संभल में कल्कि नगरी सहित पूरा जनपद गणपति उत्सव में डूबा हुआ है। शनिवार रात 8:30 बजे राधा अष्टमी पर भगवान श्रीगणेश का विशेष उत्सव मनाया गया। इस दौरान गणपति महाराज के साथ ही राधा रानी की भी पूजा हुई। रात 11 बजे कई मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे जिले में 250 से ज्यादा पंडाल लगाए गए हैं। संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला ठेर के पांच मंदिरों में राधा अष्टमी पर गणपति बप्पा की विशेष पूजा की गई। श्रद्धालु विजयकांत तिवारी ने बताया कि गणपति उत्सव का आयोजन हो रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। पूजा के बाद प्रसाद भी बांटा जा रहा है। देखें, 3 तस्वीरें… पंडित अवनी शास्त्री ने बताया कि संभल शहर के मोहल्ला ठेर के प्राचीन शिव मंदिर गुरु वाली गली में 18 साल से गणपति उत्सव हो रहा है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि सत्य सनातन की जय हो और दुनिया में शांति बनी रहे। संभल कस्बा क्षेत्र के हल्लू सराय में सिद्धपीठ मां चामुंडा मंदिर और यमतीर्थ पर भी भगवान गणेश का पंडाल लगा है। मोहल्ला कोट पूर्वी में कोटेश्वर महादेव, रहीसों वाला मंदिर, श्रीरामचरित तुलसी मानस, आनंद बिहार कॉलोनी स्थित शिव मंदिर और मोहल्ला ठेर के मढैया मंदिर, शिव मंदिर, महिला मंडल मंदिर, श्रीबनखंडन मंदिर, महमूद खां सराय के शिव मंदिर में भी आयोजन हुए। श्रद्धालु 11 दिनों तक ‘गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया’ के जयकारों के साथ उनकी सेवा कर रहे हैं। इन कार्यक्रमों में मोहित अग्रवाल, अशोक गर्ग, अर्चित गुप्ता, शैलेंद्र अग्रवाल, अमरराज अग्रवाल, नितिन गुप्ता, अनुराग रस्तोगी, अंकुर गुप्ता, पारस अग्रवाल, अमरीश गुप्ता, कुलदीप अग्रवाल, राजीव गुप्ता, अनुराग गुप्ता, रिंकी गुप्ता, मुदिता गुप्ता, अंजू गुप्ता, शिल्पी अग्रवाल, सरिता गुप्ता, डॉ. राखी अग्रवाल, रंजू शर्मा और रचना शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *