मुजफ्फरनगर में महिला को लात मारने का VIDEO:पेट पर मारने से चारपाई पर गिरी, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरनगर में महिला को लात मारने का VIDEO:पेट पर मारने से चारपाई पर गिरी, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरनगर में महिला के साथ मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक महिला और एक व्यक्ति के बीच कहासुनी होती दिखाई दे रही है। इसी दौरान व्यक्ति महिला को लात मारता नजर आता है। लात लगने के बाद महिला कराहते हुए चारपाई पर गिर जाती है। वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में व्यक्ति के हाथ में टूटा हुआ डंडा और महिला के हाथ में झाड़ू दिखाई दे रही है। आसपास परिवार के कुछ अन्य लोग भी मौजूद हैं। दोनों पक्षों के बीच विवाद होता नजर आता है। इसी दौरान व्यक्ति महिला की ओर बढ़कर उसे लात मारता दिखाई देता है। लात महिला के पेट पर लगती नजर आती है, जिसके बाद वह चारपाई पर गिर जाती है। विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, यह स्पष्ट नहीं है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है, लेकिन वीडियो की लोकेशन, घटना की तारीख और इसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *