जालौन में किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:ओलावृष्टि से फसल खराब होने से परेशान थे, जांच जारी

जालौन में किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:ओलावृष्टि से फसल खराब होने से परेशान थे, जांच जारी

जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के नया रामनगर निवासी किसान भारतेन्दु पटेल ने शनिवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, फसल खराब होने के कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। खेती में हुए नुकसान को लेकर परेशान रहते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ओलावृष्टि और बारिश से फसल को नुकसान परिजनों ने बताया कि भारतेन्दु खेती करके परिवार का गुजारा करते थे। मार्च-अप्रैल में हुई ओलावृष्टि से उनकी गेहूं की फसल खराब हो गई थी। इसके बाद लगातार बारिश से खरीफ की फसल को भी नुकसान पहुंचा। इससे वह आर्थिक संकट में आ गए थे। दिव्यांग बेटे की जिम्मेदारी भारतेन्दु की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका एक बेटा दिव्यांग है। किसान की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट और गहरा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *