मोहाली के बिजनेसमैन से 5 करोड़ की फिरौती मांगी:लॉरेंस विश्वनोई ग्रुप के नाम आई वाट्सएप कॉल, परिवार समेत जान से मारने की दी धमकी

मोहाली के बिजनेसमैन से 5 करोड़ की फिरौती मांगी:लॉरेंस विश्वनोई ग्रुप के नाम आई वाट्सएप कॉल, परिवार समेत जान से मारने की दी धमकी

पंजाब के मोहाली में एक प्रमुख बिजनेसमैन से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी (फिरौती) मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्हाट्सएप कॉल के जरिए दी गई इस धमकी में कहा गया है कि अगर मांगी गई रकम नहीं दी गई, तो कारोबारी और उसके पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। शिकायत मिलने के बाद मोहाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा और गोपनीयता के कारणों से कारोबारी का नाम उजागर नहीं किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बिजनेसमैन ने बताया कि वह कोयला आयात और निर्यात (इंपोर्ट-एक्सपोर्ट) का कारोबार करता है। बीते 11 सितंबर को शाम करीब 4:30 बजे जब वह अपने घर पर मौजूद था, तभी उसके पास एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का सदस्य बताते हुए कहा कि मैंडी रंधावा उर्फ मनदीप कौर उनकी बहन लगती है। रात में दोबारा फोन कर दी चेतावनी कारोबारी के अनुसार, आरोपी ने सीधे तौर पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और रकम न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसी रात करीब 9:45 बजे उसी विदेशी नंबर से दोबारा व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें आरोपी ने फिर से धमकी दोहराई। लगातार मिल रही धमकियों से घबराए कारोबारी ने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए तुरंत पुलिस से संपर्क किया। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने 17 सितंबर को शिकायतकर्ता का औपचारिक बयान दर्ज कर घटनास्थल का मुआयना किया। मोहाली पुलिस ने अज्ञात कॉल करने वाले के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से कॉल के स्रोत, मोबाइल नंबर की लोकेशन और इस फिरौती के पीछे शामिल अन्य आरोपियों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *